विश्व वानिकी दिवस कब मनाया जाता है? पूरी जानकारी

World Forestry Day in Hindi

विश्व वानिकी दिवस : World Forestry Day in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘विश्व वानिकी दिवस’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।

यदि आप विश्व वानिकी दिवस से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-

विश्व वानिकी दिवस : World Forestry Day in Hindi

वन वह जगह होती है, जहाँ विभिन्न प्रजाति के जीव-जंतु स्वतंत्रता के साथ रहते है। वन इन जीव-जंतुओं को आवास प्रदान करता है।

प्रत्येक जीव को जीवित रहने के लिए ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है, जिससे वह जीवित रह सकते है। वह ऑक्सीजन हमें इन्हीं वनों से प्राप्त होती है।

ये वन हम सभी के लिए वरदान है। यही हमें जीवन प्रदान करते है लेकिन, आज हम सभी इनका महत्व भूलते चले जा रहे है और दिन-प्रतिदिन वनों की कटाई कर रहे है।

जिस कारण से इस संसार में वनों की कमी होती जा रही है। यदि ऐसा निरंतर चलता रहा तो इस संसार में रहने वाले प्रत्येक जीव के प्राण संकट में पड़ जाएंगे।

इन जंगलों के नष्ट होने से पृथ्वी में प्रदूषण बढ़ता ही चला जा रहा है। जिससे विभिन्न प्रकार की बीमारियाँ भी हो रही है। इन वनों के बिना हम सभी का जीवन असंभव है।

विश्व वानिकी दिवस कब व क्यों मनाया जाता है?

जंगलों के बचाव के लिए यूरोपीय कृषि संगठन ने सन 1971 में बैठक की। इसकी 23वीं आम बैठक में यह निर्धारित किया गया कि 21 मार्च को विश्व वानिकी दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

तभी से प्रत्येक वर्ष 21 मार्च के दिन विश्व वानिकी दिवस मनाया जाता है। विश्व वानिकी दिवस को इसलिए मनाया जाता है ताकि, लोगों का ध्यान इन वनों की तरफ भी खींचा जा सके।

लोगों को वनों के प्रति जागरूक करने के लिए ही विश्व वानिकी दिवस मनाया जाता है। भारत में वानिकी दिवस की शुरुआत सन 1950 में ही हो गई थी।

पेड़ लगातार काटे जा रहे थे, जिसके कारण वन नष्ट होते चले जा रहे थे। जो कि हमारी प्रकृति के लिए काफी खतरनाक है। तब उस समय के कृषि मंत्री ने वानिकी दिवस को मनाने का प्रस्ताव रखा।

उनका नाम कुलपति कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी था। बहुत सी जगहों पर पेड़ों की कटाई को रोकने के लिए कईं आंदोलन भी किये गए।

विश्व वानिकी दिवस को मनाने का क्या उद्देश्य है?

विश्व वानिकी दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य विश्व के सभी लोगों को वनों के प्रति जागरूक करना है। लोगों को वनों के महत्व को समझाना है।

आज वनों की कटाई बढ़ती चली जा रही है। इसे रोकने के लिए ही विश्व वानिकी दिवस को शुरू किया गया।

इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को पेड़-पौधे लगाने के लिए प्रोत्साहित करना है ताकि इस प्रकृति का संतुलन बना रहे। वनों की कटाई से इस प्रकृति का संतुलन खराब हो रहा है।

जिसके प्रति यदि हम अभी जागरूक नहीं हुए तो भविष्य में हमारे पास पछताने के आलावा अन्य कोई रास्ता नहीं होगा। इसीलिए इसकी रक्षा के लिए विश्व वानिकी दिवस की शुरुआत की गई।

विश्व वानिकी दिवस को मनाने का क्या तरीका है?

इस दिन लोग पेड़-पौधे लगाते है और दुसरो को भी पेड़-पौधे लगाने के लिए जागरूक करते है। इस दिन वृक्षारोपण और वनमहोत्सव जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

इन कार्यक्रमों द्वारा लोगों को पेड़-पौधों का महत्व बताया जाता है और पेड़-पौधे लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। इस दिन पेड़ों को काटने से रोकने का भी संदेश दिया जाता है।

इस दिन विद्यालयों तथा विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा पेड़-पौधे लगाए जाते है और भाषण द्वारा पेड़-पौधों का महत्व बताया जाता है।

वनों का क्या महत्व है?

वन हम सभी के लिए धरोहर की तरह है, जिनका हमें ध्यान रखना चाहिए। यें हमें ऑक्सीजन प्रदान करते है। वनों से ही हमें शुद्ध हवा और पानी प्राप्त होता है।

इन्हीं पेड़-पौधों से हमें विभिन्न प्रकार की औषधियां प्राप्त होती है, जिससे विभिन्न प्रकार की बीमारियाँ ख़त्म होती है। ये वन सभी जीव-जन्तुओं को आश्रय प्रदान करते है।

हम अपने घरों में जिन लकड़ी की वस्तुओं का इस्तेमाल करते है, वें सब कुछ हमें इन्हीं जंगलों से प्राप्त होते है। यह जंगल हमारे पर्यावरण को शुद्ध बनाने का कार्य करते है।

वन इस प्रकृति में संतुलन बनाने का कार्य करते है। इनके बिना हम सभी जीव-जन्तुओं का जीवन असम्भव है। इसलिए, हमें इनके महत्व को समझना चाहिए और अधिक से अधिक संख्या में पेड़-पौधे लगाने चाहिए।

विश्व वन दिवस की शुभकामनाएँ

“प्यासी धरती करे पुकार, जंगल बचाओं मेरे यार”
विश्व वानिकी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ

आने वाली पीढ़ी है प्यारीं, तो पृथ्वी को बचाना है हमारी जिम्मेदारी
विश्व वानिकी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ

सभी का यही कहना है कि पेड़ धरती का गहना हैं।
विश्व वानिकी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ

अफसोस की बात है, जंगल की तुलना में रेगिस्तान बनाना कहीं आसान होता है ।
विश्व वानिकी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ

दिल लगाने से अच्छा है कि पौधे लगाएं, वो घाव नहीं देंगे, कम से कम छांव तो देंगे।
विश्व वानिकी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ

यह मत भूलो कि आपको यह वन अपने पूर्वजों से विरासत में मिली है ताकि आप इसे अपने बच्चों को दे सकें।
विश्व वानिकी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ

“हवा और पानी, जंगल और वन्य जीवों की रक्षा करने की योजनाएं वास्तव में मनुष्य की रक्षा करने की योजना है।
विश्व वानिकी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ

प्रकृति का न करें हरण, आओ बचाएं पर्यावरण
विश्व वानिकी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ

सभी का यही कहना है कि पेड़ धरती का गहना हैं।
विश्व वानिकी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ

जब आखरी पेड़ काट जाएगा और आखरी नदी जहरीली हो जाएगी, तब तुम देखोगे की तुम पैसे को नहीं खा सकते।
विश्व वानिकी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ

अंतिम शब्द

अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।

अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।

5/5 - (1 vote)

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *