विश्व जल दिवस कब मनाया जाता है?

विश्व जल दिवस : World Water Day in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘विश्व जल दिवस’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।
यदि आप विश्व जल दिवस से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-
विश्व जल दिवस : World Water Day in Hindi
जल ही जीवन है। जल सभी जीवों को जीवन प्रदान करता है। इसके बिना हम सभी जीव अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते है।
जल सिर्फ जीव-जन्तुओं को ही नहीं बल्कि पूरी प्रकृति को जीवन देता है। बिना जल के इस प्रकृति का अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा।
इस पृथ्वी के 71% भाग पर जल है और सिर्फ 29% ही भूमि है। इतनी अधिक मात्रा में पानी होने के बावजूद भी जल को बचाने की आवश्यकता क्यों होती है? क्योकि, यहाँ मौजूद पूरा पानी हमारे पीने योग्य नहीं है।
इस विश्व में सिर्फ 3% जल ही हमारे पीने योग्य है, शेष सम्पूर्ण जल खारा है। इसलिए यह 3% जल हम सभी के लिए अमूल्य है।
विश्व जल दिवस की शुरुआत कब हुई थी?
सन 1992 में संयुक्त राष्ट्र संघ ने पर्यावरण एवं विकास के लिए एक सम्मेलन का आयोजन किया, जो ब्राजील के रियो-डि-जेनेरियो में रखा गया था।
इस सम्मेलन में जल की समस्या और उसके संरक्षण के लिए विश्व जल दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा गया। विश्व जल दिवस मनाने के लिए 22 मार्च का दिन तय किया गया।
इसके एक वर्ष बाद सन 1993 में पहला जल विश्व दिवस मनाया गया। पहले विश्व जल दिवस के अवसर पर लोगों में जल के संरक्षण एवं रखरखाव के प्रति जागरूकता फैलाई गई।
इसके बाद प्रतिवर्ष 24 मार्च के दिन विश्व जल दिवस मनाया जाता है। प्रतिवर्ष इस दिन एक थीम रखी जाती है।
विश्व जल दिवस का क्या महत्व है?
जल ही जीवन है। जल हम सभी प्राणियों को जीवन प्रदान करता है। इसके बिना हम सभी एक दिन भी जीवित नहीं रह सकते है।
जल सिर्फ प्राणियों के लिए ही नहीं बल्कि इस प्रकृति के लिए भी आवश्यक है। लेकिन, अब पानी की समस्या बढ़ती ही जा रही है। कईं लोगों के पास पीने योग्य जल भी उपलब्ध नहीं है।
जल संरक्षण के लिए ही संयुक्त राष्ट्र संघ ने विश्व जल दिवस की घोषणा की। इसे जल संरक्षण को प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता है।
इस दिन संयुक्त राष्ट्र संघ की एक इकाई द्वारा सम्मेलन का आयोजन किया जाता है। जिसमें जल से सम्बन्धित मुद्दों को सुना जाता है और उन पर चर्चा की जाती है।
प्रतिवर्ष इस दिन के लिए एक थीम निश्चित की जाती है और उसे लागू करने का पूरा करने का प्रयास किया जाता है।
विश्व जल दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को जल के प्रति जागरूक करना है और उसके महत्व को समझना है।
विश्व जल दिवस को मनाने का क्या उद्देश्य है?
विश्व जल दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को पानी के सरंक्षण के प्रति जागरूक करना है। लोगों को यह बताना कि पानी के दुरपयोग से क्या संकट पैदा हो सकते है?
आज कईं ऐसी जगहें मौजूद है, जहाँ लोगों के पास पीने का शुद्ध पानी भी नहीं उपलब्ध है। जहाँ लोगों को पानी लेने के लिए कईं किलोमीटर दूर पैदल जाना पड़ता है।
विश्व जल दिवस मनाने का यही उद्देश्य है कि इस विश्व में लोगों की पानी की समस्या को कम करने और लोगों को इसके संरक्षण के बारे में बताना है।
विश्व जल दिवस कैसे मनाया जाता है?
विश्व जल दिवस के अवसर पर कईं जगह विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। संयुक्त राष्ट्र संघ में भी एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है, जिसमें पानी से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाती है।
इस दिन लोगों को कईं कार्यक्रमों द्वारा जल के सही उपयोग के लिए प्रेरित किया जाता है और उन्हें जल की कमी से होने वाले दोष परिणामों के प्रति अवगत कराया जाता है।
विश्व जल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ
प्रकृति का यह अनमोल उपहार
जल को इस तरह तुम ना करो बेकार।
विश्व जल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
आज जल बचाइये,
कल के लिए खुशहाल भारत बनाइये।
विश्व जल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
“वृक्षों का रोपण,
जल संकट का समापन।”
विश्व जल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
जब तक धरती पर पानी है,
तब तक हम सबकी जिंदगानी है।
विश्व जल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
“इस ग्रह को बचाने के लिए जल बचाओ”
विश्व जल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
“पानी की देखभाल के लिए अपना हिस्सा करें”
विश्व जल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
“जल ही जीवन है इसलिए अपने जीवन को मत मारो और बर्बाद करो”
विश्व जल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
“हम सभी को जल बचाना है”
विश्व जल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
जल को बचाना है,
विश्व को खुशहाल बनाना है।
विश्व जल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
अंतिम शब्द
अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।
अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।

नमस्कार, मेरा नाम सूरज सिंह रावत है। मैं जयपुर, राजस्थान में रहता हूँ। मैंने बी.ए. में स्न्नातक की डिग्री प्राप्त की है। इसके अलावा मैं एक सर्वर विशेषज्ञ हूँ। मुझे लिखने का बहुत शौक है। इसलिए, मैंने सोचदुनिया पर लिखना शुरू किया। आशा करता हूँ कि आपको भी मेरे लेख जरुर पसंद आएंगे।