कमर कसना मुहावरे का अर्थ क्या है? और वाक्य में प्रयोग

कमर कसना मुहावरे का अर्थ क्या है? और वाक्य में प्रयोग : Kamar Kasna Muhavare Ka Arth in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘कमर कसना मुहावरे का अर्थ’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।
यदि कमर कसना मुहावरे का अर्थ से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-
कमर कसना मुहावरे का अर्थ क्या है? और वाक्य में प्रयोग : Kamar Kasna Muhavare Ka Arth in Hindi
मुहावरा | अर्थ |
---|---|
कमर कसना | तैयार होना |
Kamar Kasna | Taiyaar Hona |
कमर कसना शब्द से संबंधित जानकारी
किसी कार्य को करने हेतु तैयार होने के लिए ‘कमर कसना’ शब्द का प्रयोग किया जाता है। साधारण शब्दों में, कमर कसने का अर्थ है कि किसी कार्य के लिए तैयार होना। जब कोई व्यक्ति किसी महत्वपूर्ण कार्य को करने की जिम्मेदारी लेता है, तो वह कहता है कि मैंने अपनी कमर कस ली है।
कमर कसना शब्द का वाक्य में प्रयोग
भारतीय सेना ने आतंकवादियों का समूल विनाश करने के लिए कमर कस ली है। |
कल मेरी परीक्षा है, इसलिए मैंने अपनी कमर कस ली है। |
भारत का मैच अगले माह है और टीम ने आज से ही कमर कसकर अभ्यास करना शुरू कर दिया है। |
गजोधर ने अपनी सभी बेटियों की शादी कराने के लिए कमर कस ली है। |
अजय ने एम.बी.ए. में दाखिला ले लिया है, अब वह एक अच्छी नौकरी प्राप्त करने के लिए कमर कस रहा है। |
अंतिम शब्द
अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।
अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।