देशज शब्द की परिभाषा, नियम और उदाहरण

देशज शब्द की परिभाषा : Deshaj Shabd in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘देशज शब्द की परिभाषा’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।
यदि आप देशज शब्द की परिभाषा से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-
देशज शब्द की परिभाषा : Deshaj Shabd in Hindi
देशज शब्द, स्थानीय भाषा के शब्द होते है। ये शब्द देश की विभिन्न बोलियों से लिए जाते है अर्थात तत्सम् शब्द के अतिरिक्त, देश की विभिन्न बोलियों से आये शब्द, देशज शब्द कहलाते है। जैसे:- झाड़, काका, बाबा, टपटा, लाला, तोंद, लोटा, कटोरा, खखरा, आदि।
देशज शब्दों का प्रयोग आवश्यकतानुसार किया जाता है और ये शब्द बाद में प्रचलित होकर हमारी भाषा का हिस्सा बन जाते है।
अन्य शब्दों में, वह शब्द जिनकी उत्पत्ति देश की विभिन्न बोलियों से होती है अर्थात जिन शब्दों के मूल का पता न हो, लेकिन वे शब्द प्रचलन में होते है, देशज शब्द कहलाते है। देशज शब्दों को देशी शब्द भी कहा जाता है।
देशज शब्द के उदाहरण
देशज शब्द के उदाहरण निम्नलिखित है:-
लोटा | कटोरा |
घोटाला | माथा |
जगमग | गड़बड़ |
लात | चटपट |
पानी | खुसुर-पुसर |
झिलमिल | चिड़िया |
झुग्गी | पों–पों |
ठठेरा | टोटी |
थप्पड़ | कांय-कांय |
डिबिया | धड़ाम |
बक-बक | गाड़ी |
ठक-ठक | लड़का |
ठन-ठन | खिड़की |
सर-सर | टक्कर |
खिचड़ी | डकारा |
खटपट | जूता |
खर्राटा | उटपटांग |
पगड़ी | टुच्चा |
काका | टहनी |
बाबा | सेठ |
झाड़ | धक्का |
तोंद | डिबिया |
चपटा | लाला |
झाड़ | काका |
तेंदुआ | बाबा |
ठेठ | जूता |
लाला | थर्रा |
खाखरा | घेवर |
छानी | खिड़की |
लगदी | कलाई |
झिलमिल | बियाना |
घोटाला | झंडा |
भिंडी | मुक्का |
सरसों | बाजरा |
जूता | गड़बड़ |
धड़ाम | डकार |
टक्कर | चसक |
देशज शब्द के भेद
देशज शब्द के कुल 2 भेद है, जो कि निम्नलिखित है:-
देशज शब्द के भेद |
---|
अनुकरण वाचक देशज शब्द |
अनुकरण रहित देशज शब्द |
1. अनुकरण वाचक देशज शब्द
जिन शब्दों का निर्माण, किसी जीव या वस्तु की काल्पनिक अथवा वास्तविक ध्वनि को ध्यान में रखकर किया जाता है, उन्हें ‘अनुकरण वाचक देशज शब्द’ कहते है।
अनुकरण वाचक देशज शब्द के उदाहरण
अनुकरण वाचक देशज शब्द के उदाहरण निम्नलिखित है:-
गडगडाना | हिनहिनाना |
कल-कल | खटखटाना |
2. अनुकरण रहित देशज शब्द
जिन शब्दों के निर्माण की प्रक्रिया का कोई पता नहीं होता है, उन्हें ‘अनुकरण रहित देशज शब्द’ कहते है।
अनुकरण रहित देशज शब्द के उदाहरण
अनुकरण रहित देशज शब्द के उदाहरण निम्नलिखित है:-
कौड़ी | बाजरा |
अँगोछा | लोटा |
ठर्रा | ठेस |
झण्डा | मुक्का |
लकड़ी | घेवर |
कपास | लुग्दी |
जूता |
देशज शब्द से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न
-
देशज शब्द की परिभाषा क्या है?
देशज शब्द, स्थानीय भाषा के शब्द होते है। ये शब्द देश की विभिन्न बोलियों से लिए जाते है अर्थात तत्सम् शब्द के अतिरिक्त, देश की विभिन्न बोलियों से आये शब्द, देशज शब्द कहलाते है। जैसे:- झाड़, काका, बाबा, टपटा, लाला, तोंद, लोटा, कटोरा, खखरा, आदि।
-
देशज शब्द के कुल कितने प्रकार है?
देशज शब्द के कुल 2 प्रकार के है, जो कि निम्नलिखित है:-
1. अनुकरण वाचक देशज शब्द
2. अनुकरण रहित देशज शब्द
अंतिम शब्द
अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।
अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।