काल की परिभाषा, भेद और उदाहरण

काल की परिभाषा : Kaal in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘काल की परिभाषा’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।
यदि आप काल की परिभाषा से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-
काल की परिभाषा : Kaal in Hindi
क्रिया का वह रूप जिससे किसी कार्य के पूर्ण होने के समय का बोध होता है, उसे काल कहते है। अर्थात इससे हमें होने वाले कार्य के समय का पता चलता है। काल का अर्थ ‘समय’ होता है।
अन्य शब्दों में:- क्रिया का वह रूप रूप, जिससे क्रिया के होने का समय तथा उसकी पूर्णता अथवा अपूर्णता का बोध होता है, उसे काल कहते है। अर्थात काल के द्वारा हमें बोध होता है कि क्रिया ‘हो चुकी है’, ‘हो रही है’ या ‘होगी’।
काल के उदाहरण
काल के उदाहरण निम्न प्रकार है:-
राम खाना खा रहा था। |
उपरोक्त वाक्य में हमें ‘था‘ शब्द से काल का ज्ञात हो रहा है। ‘था‘ शब्द से हमें ज्ञात होता है कि उपरोक्त वाक्य ‘भूतकाल’ का है। ‘था’ एवं ‘थी’ जैसे शब्दों से हमें वाक्य के भूतकाल में होने का पता चलता है।
श्याम अभी क्रिकेट खेल रहा है। |
उपरोक्त वाक्य में हमें ‘है‘ शब्द से काल का ज्ञात हो रहा है। ‘है‘ शब्द से हमें ज्ञात होता है कि उपरोक्त वाक्य ‘वर्तमान काल’ का है। ‘है‘ शब्द से हमें किसी भी वाक्य का वर्तमान काल में होने का पता चलता है।
सीता कल विद्यालय जाएगी। |
उपरोक्त वाक्य में हमें ‘जाएगा‘ शब्द से इस वाक्य का काल ज्ञात हो रहा है। ‘जाएगा‘ शब्द से हमें इस वाक्य के भविष्य काल में होने का पता चलता है।
‘जाएगा‘ शब्द भविष्य काल को प्रदिष्ट करने वाला शब्द है, जिससे वाक्य के भविष्य काल में होने का पता चलता है।
काल के भेद
काल के मुख्य रूप से 3 भेद है, जो निम्न प्रकार है:-
काल के भेद |
---|
वर्तमान काल |
भूतकाल |
भविष्य काल |
1. वर्तमान काल
क्रिया का वह रूप, जिससे कार्य के वर्तमान में होने का पता चलता है, उसे वर्तमान काल कहा जाता है। वर्तमान काल से तात्पर्य ‘चल रहे समय’ से होता है अर्थात जो समय अभी चल रहा है या जिसमें हम उपस्थित है।
वर्तमान काल के उदाहरण
वर्तमान काल के उदाहरण निम्नलिखित है:-
वर्तमान काल के उदाहरण |
---|
राम विद्यालय जा रहा है। |
सीता कबड्डी खेल रही है। |
गीता खाना पका रही है। |
बबीता गाना गा रही है। |
श्याम बाजार जा रहा है। |
उपरोक्त सभी वाक्य ‘वर्तमान काल’ के है। इन वाक्यों में ‘है‘ के होने से वाक्य के वर्तमान में होने का पता चलता है। इन सभी वाक्यों में कार्य अभी भी चल रहा है, जिससे इन्हें वर्तमान में ही माना जाएगा।
वर्तमान काल के भेद
वर्तमान काल के कुल 6 भेद है, जो कि निम्न प्रकार है:-
वर्तमान काल के भेद |
---|
सामान्य वर्तमान काल |
अपूर्ण वर्तमान काल |
पूर्ण वर्तमान काल |
संदिग्ध वर्तमान काल |
तात्कालिक वर्तमान काल |
संभाव्य वर्तमान काल |
(i). सामान्य वर्तमान काल
क्रिया का वह रूप, जिससे क्रिया का वर्तमान में होने का पता चलता है, उसे ‘सामान्य वर्तमान काल’ कहते है। वर्तमान में सामान्य रूप से जो भी क्रिया होती है, वह क्रिया ‘सामान्य वर्तमान काल’ की कहलाती है।
क्रिया के जिस रूप से सामान्यतः प्रकट हो कि क्रिया का समय वर्तमान में है और कार्य के अपूर्ण होने का संकट नहीं मिले और न ही संदेश मिलें, वह क्रिया ‘सामान्य वर्तमान किया’ होती है।
सामान्य वर्तमान काल के उदाहरण
सामान्य वर्तमान काल के उदाहरण निम्नलिखित है:-
सामान्य वर्तमान काल के उदाहरण |
---|
विद्यार्थी साईकिल से विद्यालय जाते है। |
राम पुस्तक पढ़ता है। |
नौकर मालिक के लिए खाना खाना बनाता है। |
उपरोक्त उदाहरणों में ‘जाते’, ‘पढ़ता’ व ‘बनाता’ शब्द प्रस्तुत समय में है, लेकिन न तो यह अपूर्ण है और न ही अनिश्चित है। इसका यह अर्थ है कि उपरोक्त वाक्य ‘सामान्य वर्तमान काल’ के है।
(ii). अपूर्ण वर्तमान काल
क्रिया का वह रूप, जिससे वर्तमान काल में कार्य अभी पूर्ण नहीं हुआ है, बल्कि अभी वह चल रहा है का बोध होता है, तो उसे ‘अपूर्ण वर्तमान काल’ कहते है।
अपूर्ण वर्तमान काल के उदाहरण
अपूर्ण वर्तमान काल के उदाहरण निम्नलिखित है:-
अपूर्ण वर्तमान काल के उदाहरण |
---|
राम खाना खा रहा है। |
यहाँ पर वर्षा हो रही है। |
सीता खाना बना रही है। |
उपरोक्त वाक्यों में कार्य अभी पूर्ण नहीं हुआ है, लेकिन कार्य अभी हो रहा है, इसलिए उपरोक्त सभी वाक्य अपूर्ण वर्तमान काल के उदाहरण है।
(iii). पूर्ण वर्तमान काल
क्रिया का वह रूप जिससे कार्य के पूर्ण होने का बोध होता है, उसे पूर्ण वर्तमान काल कहते है। पूर्ण वर्तमान काल में कार्य पूर्ण हो चुका होता है।
पूर्ण वर्तमान काल के उदाहरण
पूर्ण वर्तमान काल के उदाहरण निम्नलिखित है:-
पूर्ण वर्तमान काल के उदाहरण |
---|
राम घर आया है। |
अजय ने पुस्तक पढ़ी है। |
सीता ने खाना बनाया है। |
(iv). संदिग्ध वर्तमान काल
क्रिया का वह रूप, जिससे क्रिया के होने में संदेह प्रकट होता है, लेकिन क्रिया के वर्तमान काल में संदेह नहीं होता है, तो उसे ‘संदिग्ध वर्तमान काल’ कहते है। जिस क्रिया में वर्तमान समय में पूर्ण होने में संदेह होता है, वह ‘संदिग्ध वर्तमान काल’ कहलाता है।
संदिग्ध वर्तमान काल के उदाहरण
संदिग्ध वर्तमान काल के उदाहरण निम्नलिखित है:-
संदिग्ध वर्तमान काल के उदाहरण |
---|
सीता खाना बना रही होगी। |
राम विद्यालय जाता होगा। |
हलवाई मिठाई बनाता होगा। |
आज बैंक खुला होगा। |
उपरोक्त वाक्यों में ‘रही होगी‘, ‘जाता होगा‘, ‘बनाता होगा‘, ‘खुला होगा‘, इन सभी कार्यों को निश्चित रूप से नहीं कहा गया है, बल्कि उनमें संदेह की स्थिति दिखाई दे रही है। अतः उपरोक्त सभी वाक्य ‘संदिग्ध वर्तमान काल’ के उदाहरण है।
(v). तात्कालिक वर्तमान
क्रिया का वह रूप, जिससे कार्य के वर्तमान काल में होने का बोध होता है, उसे ‘तात्कालिक वर्तमान काल’ कहते है।
तात्कालिक वर्तमान काल के उदाहरण
तात्कालिक वर्तमान काल के उदाहरण निम्नलिखित है:-
तात्कालिक वर्तमान काल के उदाहरण |
---|
मैं पढ़ाई कर रहा हूँ। |
सीता खाना बना रही है। |
श्याम पुस्तक पढ़ रहा है। |
वह खाना खा रहा है। |
(vi). संभाव्य वर्तमान काल
क्रिया का वह रूप, जिससे कार्य के वर्तमान काल में पूर्ण होने की संभावना का बोध होता है, उसे ‘संभाव्य वर्तमान काल’ कहते है। संभाव्य शब्द का अर्थ:- संभावित होना अथवा जिसके होने की संभावना हो’ होता है।
संभाव्य वर्तमान काल के उदाहरण
संभाव्य वर्तमान काल के उदाहरण निम्नलिखित है:-
संभाव्य वर्तमान काल के उदाहरण |
---|
राम खाना खाया हो। |
श्याम घर आया हो। |
अजय नहाया हो। |
सीता विद्यालय गई हो। |
2. भूतकाल
क्रिया का वह रूप, जिससे से बीते हुए समय का बोध होता है, उसे ‘भूतकाल’ कहते है। भूतकाल का अर्थ:- ‘समान्य रूप से बिता हुआ समय’ होता है अर्थात जो समय गुजर चुका है।
भूतकाल के उदाहरण
भूतकाल के उदाहरण निम्नलिखित है:-
भूतकाल के उदाहरण |
---|
राम बाजार जा रहा था। |
कल रात हो गई थी। |
सीता खाना खाकर सो चुकी थी। |
अभी काफी तेज वर्षा हुई थी। |
विद्यालय की छुट्टी हो चुकी थी। |
अजय घर जा चुका था। |
उपरोक्त सभी वाक्यों में ‘था‘ तथा ‘थी‘ शब्द से इन वाक्यों के भूतकाल में होने का बोध होता है। बीते हुए कार्यों को भूतकाल में सम्मलित किया जाता है।
भूतकाल के भेद
भूतकाल के कुल 6 भेद है, जो कि निम्न प्रकार है:-
भूतकाल के भेद |
---|
सामान्य भूतकाल |
आसन्न भूतकाल |
पूर्ण भूतकाल |
संदिग्ध भूतकाल |
अपूर्ण भूतकाल |
हेतुहेतुमद् भूतकाल |
समयकालीन भूतकाल |
(i). सामान्य भूतकाल
भूतकाल क्रिया का वह रूप, जिससे कार्य के बीते हुए समय में होने का बोध होता है, लेकिन कार्य के पूर्ण होने का निश्चित समय का पता नहीं चलता है, तो उसे ‘सामान्य भूतकाल’ कहते है।
सामान्य भूतकाल के उदाहरण
सामान्य भूतकाल के उदाहरण निम्न प्रकार है:-
सामान्य भूतकाल के उदाहरण |
---|
राम ने गाना गाया। |
सीता ने पानी पीया। |
श्याम ने चाय बनाई। |
सुरेश ने शराब पी। |
उपरोक्त सभी वाक्यों की क्रिया से बीते हुए समय का बोध हो रहा है। अतः ये सभी वाक्य ‘सामान्य भूतकाल’ के उदाहरण है।
(ii). आसन्न भूतकाल
भूतकाल का वह रूप, जिससे कार्य के कुछ समय पूर्व ही समाप्त होने का बोध होता है, उसे ‘आसन्न भूतकाल’ कहते है।
आसन्न भूतकाल के उदाहरण
सामान्य भूतकाल के उदाहरण निम्न प्रकार है:-
आसन्न भूतकाल के उदाहरण |
---|
राम गाना गा चुका है। |
सीता ने खाना बनाया है। |
श्याम ने चाय बना ली है। |
मैं बाजार आ चुका हूँ। |
उपरोक्त सभी वाक्यों की क्रिया का अभी-अभी पूर्ण होने का बोध हो रहा है। अतः ये सभी वाक्य ‘आसन्न भूतकाल’ के उदाहरण है।
(iii). पूर्ण भूतकाल
भूतकाल का वह रूप, जिससे कार्य के काफी समय पूर्व समाप्त होने का बोध होता है, उसे पूर्ण भूतकाल कहते है।
पूर्ण भूतकाल के उदाहरण
पूर्ण भूतकाल के उदाहरण निम्न प्रकार है:-
पूर्ण भूतकाल के उदाहरण |
---|
राम गाना गा चुका था। |
सीता ने पानी पी लिया था। |
श्याम ने चाय बना ली थी। |
हम बाजार गए थे। |
उपरोक्त सभी वाक्यों की क्रिया के भूतकाल अर्थात बीते समय में पूर्ण होने का बोध हो रहा है। अतः ये सभी वाक्य ‘पूर्ण भूतकाल’ के उदाहरण है।
(iv). संदिग्ध भूतकाल
भूतकाल का वह रूप जिससे कार्य के बीते हुए समय में होने पर संशय का बोध होता है, तो क्रिया के उस रूप को ‘संदिग्ध भूतकाल’ कहते है।
संदिग्ध भूतकाल के उदाहरण
संदिग्ध भूतकाल के उदाहरण निम्न प्रकार है:-
संदिग्ध भूतकाल के उदाहरण |
---|
राम गाना गा चुका होगा। |
सीता ने पानी लिया होगा। |
श्याम ने चाय बना ली होगी। |
अजय और विजय विद्यालय गए होंगे। |
ऊपर दिए गए वाक्यों में क्रिया से भूतकाल का काम पूरा हुआ या नहीं इस बात में संदेह हो रहा है इसलिए वह संदिग्ध भूतकाल की क्रिया है।
उपरोक्त सभी वाक्यों की क्रिया से भूतकाल का कार्य पूर्ण हुआ है अथवा नहीं, इस बात में संदेह होने का बोध हो रहा है। अतः ये सभी वाक्य ‘संदिग्ध भूतकाल’ के उदाहरण है।
(v). अपूर्ण भूतकाल
भूतकाल का वह रूप, जिससे कार्य का बीते हुए समय में जारी रहने का बोध होता है, उसे ‘अपूर्ण भूतकाल’ कहते है।
अपूर्ण भूतकाल के उदाहरण
अपूर्ण भूतकाल के उदाहरण निम्न प्रकार है:-
अपूर्ण भूतकाल के उदाहरण |
---|
राम गाना गा रहा था। |
सीता पानी पी रही थी। |
श्याम बचपन में काफी शांत हुआ करता था। |
बचपन में हम गाँव जाया करते थे। |
उपरोक्त सभी वाक्यों की क्रिया से भूतकाल में कार्य के जारी होने का बोध हो रहा है। अतः ये सभी वाक्य ‘अपूर्ण भूतकाल’ के उदाहरण है।
(vi). हेतुहेतुमद् भूतकाल
भूतकाल का वह रूप, जिसमें बीते हुए समय के साथ कोई शर्त प्रयुक्त हुई है, तो क्रिया के उस रूप को ‘हेतुहेतुमद् भूतकाल’ कहते है।
हेतुहेतुमद् भूतकाल के उदाहरण
हेतुहेतुमद् भूतकाल के उदाहरण निम्न प्रकार है:-
हेतुहेतुमद् भूतकाल के उदाहरण |
---|
यदि हम पढ़ते तो उत्तीर्ण हो जाते। |
अगर पुलिस वहाँ होती तो ऐसा कभी ना होता। |
उपरोक्त सभी वाक्यों की क्रिया एक-दूसरे पर निर्भर है, पहली क्रिया के पूर्ण न होने पर दूसरी क्रिया भी पूर्ण नहीं हो सकती है। अतः ये सभी वाक्य ‘हेतुहेतुमद भूतकाल’ के उदाहरण है।
(vii). समयकालीन भूतकाल
क्रिया का वह रूप, जिससे यह बोध होता है कि अभी कार्य चल रहा है अर्थात कार्य सही समय पर हो रहा है, उसे समयकालीन भूतकाल कहते है।
समयकालीन भूतकाल के उदाहरण
समयकालीन भूतकाल के उदाहरण निम्न प्रकार है:-
समयकालीन भूतकाल के उदाहरण |
---|
वे पिछले दो दिन से बाजार जा रही थी। |
वे एक दिन पहले आ रही थी। |
3. भविष्य काल
क्रिया का वह रूप, जिससे किसी कार्य का भविष्य में होने का बोध होता है, उसे ‘भविष्य काल’ कहते है। अन्य शब्दों में, क्रिया के जिस रुप से काम का आने वाले समय के के बारे में पता चलता है, उसे भविष्य काल कहते है।
भविष्य काल के उदाहरण
भविष्य काल के उदाहरण निम्न प्रकार है:-
भविष्य काल के उदाहरण |
---|
विनय आज बाजार जायेगा। |
कमल आज गाना गायेगा। |
सीता आज विद्यालय देर से आएगी। |
भविष्य काल के भेद
भविष्य काल के कुल 3 भेद है, जो कि निम्न प्रकार है:-
भविष्य काल के भेद |
---|
सामान्य भविष्य काल |
सम्भाव्य भविष्य काल |
हेतुहेतुमद भविष्य काल |
(i). सामान्य भविष्य काल
भविष्य काल का वह रूप, जिससे आने वाले समय में कार्य का सामान्य रूप से होने का बोध होता है, तो उसे ‘सामान्य भविष्य काल’ कहते है।
सामान्य भविष्य काल के उदाहरण
सामान्य भविष्य काल के उदाहरण निम्न प्रकार है:-
सामान्य भविष्य काल के उदाहरण |
---|
राम गाना गाएगा। |
सीता खाना बनाएगी। |
हम विद्यालय जाएंगे। |
मैं प्रतिदिन पढ़ाई करूँगा। |
(ii). सम्भाव्य भविष्य काल
भविष्य काल का वह रूप, जिससे कार्य के भविष्य काल में होने की संभावना अथवा संशय होने का बोध होता है, तो उसे ‘सम्भाव्य भविष्य काल’ कहते है।
सम्भाव्य भविष्य काल के उदाहरण
सम्भाव्य भविष्य काल के उदाहरण निम्न प्रकार है:-
सम्भाव्य भविष्य काल के उदाहरण |
---|
कल राम आ सकता है। |
अब मुझे क्या करना चाहिए। |
(iii). हेतुहेतुमद भविष्य काल
भविष्य काल क्रिया का वह रूप, जो कि किसी एक क्रिया के पूर्ण होने पर दूसरी क्रिया को क्रियान्वित करता है, उसे ‘हेतुहेतुमद भविष्य काल’ कहते है।
हेतुहेतुमद भविष्य काल के उदाहरण
हेतुहेतुमद भविष्य काल के उदाहरण निम्न प्रकार है:-
हेतुहेतुमद भविष्य काल के उदाहरण |
---|
पैसा कमाओगे, तो खर्च करोगे। |
पैसा बचाओगे, तो काम आयेंगे। |
पढ़ाई करोगे, तो शिक्षित होगे। |
काल से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न
-
काल की परिभाषा क्या है?
क्रिया का वह रूप जिससे किसी कार्य के पूर्ण होने के समय का बोध होता है, उसे काल कहा जाता है। अर्थात इससे हमें होने वाले कार्य के समय का बोध होता है। काल का अर्थ ‘समय’ होता है।
-
काल के कितने भेद है?
काल के कुल 3 भेद है, जो कि निम्नलिखित है:-
1. वर्तमान काल
2. भूतकाल
3. भविष्य काल -
वर्तमान काल का उदाहरण क्या है?
राम खाना खा रहा है।
-
भूतकाल का उदाहरण क्या है?
राम खाना खा रहा था।
-
भविष्य काल का उदाहरण क्या है?
राम खाना खायेगा।
अंतिम शब्द
अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।
अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।

नमस्कार, मेरा नाम सूरज सिंह रावत है। मैं जयपुर, राजस्थान में रहता हूँ। मैंने बी.ए. में स्न्नातक की डिग्री प्राप्त की है। इसके अलावा मैं एक सर्वर विशेषज्ञ हूँ। मुझे लिखने का बहुत शौक है। इसलिए, मैंने सोचदुनिया पर लिखना शुरू किया। आशा करता हूँ कि आपको भी मेरे लेख जरुर पसंद आएंगे।