भविष्य काल की परिभाषा, भेद और उदाहरण

भविष्य काल की परिभाषा : Bhavishya Kaal in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘भविष्य काल की परिभाषा’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।
यदि आप भविष्य काल की परिभाषा से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-
भविष्य काल की परिभाषा : Bhavishya Kaal in Hindi
क्रिया का वह रूप, जिससे किसी कार्य का भविष्य में होने का बोध होता है, उसे ‘भविष्य काल’ कहते है। अन्य शब्दों में, क्रिया के जिस रुप से काम का आने वाले समय के के बारे में पता चलता है, उसे भविष्य काल कहते है।
भविष्य काल के उदाहरण
भविष्य काल के उदाहरण निम्न प्रकार है:-
भविष्य काल के उदाहरण |
---|
विनय आज बाजार जायेगा। |
कमल आज गाना गायेगा। |
सीता आज विद्यालय देर से आएगी। |
भविष्य काल की पहचान
भविष्य काल के वाक्यों के अंत में ‘गा‘, ‘गे‘, ‘गी‘, आदि शब्द आते है अथवा जिन वाक्यों में किसी कार्य का आने वाले समय में होने का बोध होता है, उन वाक्यों को भविष्य काल के वाक्य कहते है।
भविष्य काल के भेद
भविष्य काल के कुल 3 भेद है, जो कि निम्न प्रकार है:-
भविष्य काल के भेद |
---|
सामान्य भविष्य काल |
सम्भाव्य भविष्य काल |
हेतुहेतुमद भविष्य काल |
1. सामान्य भविष्य काल
भविष्य काल का वह रूप, जिससे आने वाले समय में कार्य का सामान्य रूप से होने का बोध होता है, तो उसे ‘सामान्य भविष्य काल’ कहते है।
सामान्य भविष्य काल के उदाहरण
सामान्य भविष्य काल के उदाहरण निम्न प्रकार है:-
सामान्य भविष्य काल के उदाहरण |
---|
राम गाना गाएगा। |
सीता खाना बनाएगी। |
हम विद्यालय जाएंगे। |
मैं प्रतिदिन पढ़ाई करूँगा। |
2. सम्भाव्य भविष्य काल
भविष्य काल का वह रूप, जिससे कार्य के भविष्य काल में होने की संभावना अथवा संशय होने का बोध होता है, तो उसे ‘सम्भाव्य भविष्य काल’ कहते है।
सम्भाव्य भविष्य काल के उदाहरण
सम्भाव्य भविष्य काल के उदाहरण निम्न प्रकार है:-
सम्भाव्य भविष्य काल के उदाहरण |
---|
कल राम आ सकता है। |
अब मुझे क्या करना चाहिए। |
3. हेतुहेतुमद भविष्य काल
भविष्य काल क्रिया का वह रूप, जो कि किसी एक क्रिया के पूर्ण होने पर दूसरी क्रिया को क्रियान्वित करता है, उसे ‘हेतुहेतुमद भविष्य काल’ कहते है।
हेतुहेतुमद भविष्य काल के उदाहरण
हेतुहेतुमद भविष्य काल के उदाहरण निम्न प्रकार है:-
हेतुहेतुमद भविष्य काल के उदाहरण |
---|
पैसा कमाओगे, तो खर्च करोगे। |
पैसा बचाओगे, तो काम आयेंगे। |
पढ़ाई करोगे, तो शिक्षित होगे। |
भविष्य काल से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न
-
भविष्य काल की परिभाषा क्या है?
क्रिया का वह रूप, जिससे किसी कार्य का भविष्य में होने का बोध होता है, उसे ‘भविष्य काल’ कहते है।
अन्य शब्दों में, क्रिया के जिस रुप से काम का आने वाले समय के के बारे में पता चलता है, उसे भविष्य काल कहते है। -
भविष्य काल के कितने भेद है?
भविष्य काल के कुल 3 भेद है, जो कि निम्नलिखित है:-
1. सामान्य भविष्य काल
2. संभाव्य भविष्य काल
3. हेतुहेतुमद भविष्य काल
अंतिम शब्द
अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।
अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।

नमस्कार, मेरा नाम सूरज सिंह रावत है। मैं जयपुर, राजस्थान में रहता हूँ। मैंने बी.ए. में स्न्नातक की डिग्री प्राप्त की है। इसके अलावा मैं एक सर्वर विशेषज्ञ हूँ। मुझे लिखने का बहुत शौक है। इसलिए, मैंने सोचदुनिया पर लिखना शुरू किया। आशा करता हूँ कि आपको भी मेरे लेख जरुर पसंद आएंगे।