2023 में गणेश चतुर्थी कब है? गणेश चतुर्थी दिनांक, समय, तिथि व शुभ-मुहूर्त

Ganesh Chaturthi Date in Hindi

When is Ganesh Chaturthi in 2023 : Ganesh Chaturthi Date 2023 in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘Ganesh Chaturthi Date 2023’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।

यदि आप Ganesh Chaturthi Date 2023 से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-

When is Ganesh Chaturthi in 2023 : Ganesh Chaturthi Date 2023 in Hindi

गणेश चतुर्थी हिंदू धर्म का एक प्रसिद्ध त्यौहार है। इस त्यौहार को पूरे भारत मे बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है।

माना जाता है कि गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश जी हमारे घर आते है और हमारे सभी कष्टों का हरण कर अन्तिम दिन अपने साथ ले जाते है और हमारे घर को खुशियों से भर देते है।

पौराणिक कथाओं के अनुसार इन दिन माता पार्वती के द्वारा भगवन गणेश जी का निर्माण किया गया था अर्थात उनका जन्म हुआ था। माता पार्वती ने उन्हें बनाकर उन्हें आज्ञा दी कि किसी को भी उनके कक्ष में प्रवेश न करने दे। उनकी आज्ञा प्राप्त कर गणेश जी द्वार पर खड़े हो गए।

जब भगवान शिव वहाँ आए और अन्दर जाने लगे तो गणेश जी ने उन्हें रोक दिया, जिससे क्रोधित होकर भगवान शिव ने उनका गला काट दिया।

जब माता पार्वती तक यह बात पहुँची तो उन्हें इसका बहुत दुख हुआ। तब भगवान शिव ने नंदी को आज्ञा दी कि आप दक्षिण दिशा में जाए और जिसका भी सिर आपको मिले, आप उसे ले आइए।

जब नंदी जी उस और गए, तो उन्हें एक हाथी का सिर मिला, तो वें उसे लेकर आ गए। तब भगवान शिव ने भगवान गणेश को हाथी का सिर लगाकर जीवित कर दिया।

2023 में गणेश चतुर्थी कब है?

गणेश चतुर्थी हिंदू धर्म का एक प्रसिद्ध त्यौहार है। हिंदू संस्कृति में सभी त्योहारों को हिन्दू पंचाग के अनुसार मनाया जाता है।

हिन्दू पंचांग के अनुसार गणेश चतुर्थी का त्यौहार भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस वर्ष 2023 में गणेश चतुर्थी 19 सितम्बर को मनाई जाएगी। इस दिन मंगलवार है।

इस दिन भगवान गणेश जी की प्रतिमा को स्थापित किया जाता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान गणेश जी की मूर्ति को घर लाने से वह घर के सभी कष्टों का हरण कर लेते है और आपके घर को खुशियों से भर देते हैं।

यह त्यौहार पूरे 10 दिनों तक चलता है। अंतिम दिन अर्थात अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान गणेश जी की प्रतिमा को जल में विसर्जित कर दिया जाता है।

2023 में गणेश चतुर्थी का शुभ-मुहूर्त कब है?

भारतीय संस्कृति में शुभ-मुहूर्त का काफ़ी अधिक महत्व है। माना जाता है कि शुभ-मुहूर्त में कार्य करने से सभी कार्य सफ़ल होते है। इस वर्ष 2023 में गणेश चतुर्थी के लिए शुभ-मुहूर्त कुछ इस प्रकार है:-

इस वर्ष भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 19 सितम्बर 2023 के दिन 3 बजकर 33 मिनट से शुरू होकर 20 सितम्बर 2023 के 3 बजकर 22 मिनट तक रहेगी।

पूजा का शुभ मुहूर्त दिन के 11 बजकर 5 मिनट से शुरू होकर 1 बजकर 38 मिनट तक रहेगा। यह समय कुल 2 घंटे व 33 मिनट का होगा।

इस समय में आप पूजा व प्रतिमा की स्थापना कर सकते है। इस वर्ष अनंत चतुदर्शी अर्थात जिस दिन यह त्यौहार समाप्त होगा, वह 28 सितंबर 2023 का दिन है। इस दिन गुरुवार का दिन है।

भाद्रपद मास, शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि प्रारंभ:- 19 सितम्बर 2023 के दिन सुबह के 3 बजकर 33 मिनट पर शुरू होगी।

भाद्रपद मास, शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि समापन: 20 सितम्बर 2023 के दिन सुबह के 3 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगी।

गणेश चतुर्थी पूजा का शुभ-मुहूर्त:- सुबह के 11 बजकर 5 मिनट से शुरू होकर दिन के 1 बजकर 38 मिनट तक रहेगा।

गणेश चतुर्थी का महोत्सव कब से कब तक चलेगा? Ganesh Chaturthi 2023 Start Date & End Date

गणेश चतुर्थी का महोत्सव पूरे 10 दिनों का होता है, जो कि मुख्यत प्रतिवर्ष अगस्त व सितंबर माह में मनाया जाता है।

गणेश चतुर्थी महोत्सव की आरंभ तिथि:- 19 सितम्बर 2023 तथा दिन:- मंगलवार
गणेश महोत्सव समापन तिथि (अनंत चतुदर्शी):- 28 सितंबर 2023 तथा दिन:- गुरुवार
गणेश विसर्जन:- 28 सितंबर 2023 तथा दिन:- गुरुवार

अंतिम शब्द

अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान कि गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।

अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।

5/5 - (1 vote)

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *