उत्तम पुरुष की परिभाषा, भेद और उदाहरण

उत्तम पुरुष की परिभाषा : Uttam Purush in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘उत्तम पुरुष की परिभाषा’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।
यदि आप उत्तम पुरुष से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-
उत्तम पुरुष की परिभाषा : Uttam Purush in Hindi
वक्ता स्वयं ही उत्तम पुरुष होता है। वक्ता ‘मैं, मुझे, मुझको, मेरा, मेरी’, आदि शब्दों का प्रयोग स्वयं के बारे में बताने के लिए करता है।
उत्तम पुरुष के उदाहरण
उत्तम पुरुष के उदाहरण निम्नलिखित है:-
उत्तम पुरुष के उदाहरण |
---|
मैं गीत गाना चाहता हूँ। |
मेरा नाम विकास है। |
मैं जयपुर में रहता हूँ। |
मैं अजमेर जा रहा हूँ। |
मैं दिन में तीन बार नहाता हूँ। |
मेरे बहुत से मित्र है। |
मुझे विद्यालय जाना पसंद है। |
मेरे परिवार में कुल 5 सदस्य है। |
मेरा घर जयपुर में है। |
मेरी माँ बहुत अच्छी है। |
मुझको वर्षा पसंद है। |
मुझको धूप में जाना पसंद नहीं है। |
उपर्युक्त उदाहरणों में वक्ता ‘मैं, मेरे, मुझे, मुझको, आदि शब्दों का प्रयोग करके स्वयं के बारे में बता रहा है। अतः ये शब्द ‘उत्तम पुरुष’ की श्रेणी में आते है।
कारक तथा वचन के रूप में उत्तम पुरुष
कारक तथा वचन के अनुसार उत्तम पुरुष के रूप निम्न प्रकार बनते है:-
कारक | एकवचन | बहुवचन |
---|---|---|
कर्ता | मैं, मैंने | हम लोग, हम लोगों ने |
कर्म | मुझे, मुझको | हम लोगों को, हमें |
करण | मुझसे | हम लोगों से |
संप्रदान | मुझे, मेरे लिए | हम लोगों के लिए |
अपादान | मुझसे | हम लोगों से |
संबंध | मेरा, रे, री | हम लोगों का, के, की |
अधिकरण | मुझ पर | मुझ में, हम लोगों पर, हम लोगों में |
उत्तम पुरुष से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न
-
उत्तम पुरुष की परिभाषा क्या है?
वक्ता स्वयं ही उत्तम पुरुष होता है। वक्ता ‘मैं, मुझे, मुझको, मेरा, मेरी’, आदि शब्दों का प्रयोग स्वयं के बारे में बताने के लिए करता है।
अंतिम शब्द
अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।
अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।

नमस्कार, मेरा नाम सूरज सिंह रावत है। मैं जयपुर, राजस्थान में रहता हूँ। मैंने बी.ए. में स्न्नातक की डिग्री प्राप्त की है। इसके अलावा मैं एक सर्वर विशेषज्ञ हूँ। मुझे लिखने का बहुत शौक है। इसलिए, मैंने सोचदुनिया पर लिखना शुरू किया। आशा करता हूँ कि आपको भी मेरे लेख जरुर पसंद आएंगे।