आंबेडकर जयंती कब मनाई जाती है? पूरी जानकारी

आंबेडकर जयंती कब मनाई जाती है? : Ambedkar Jayanti in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘आंबेडकर जयंती’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।
यदि आप आंबेडकर जयंती से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-
आंबेडकर जयंती : Ambedkar Jayanti in Hindi
भारत की भूमि पर कईं महान लोगों का जन्म हुआ है। इन्हीं में से एक बाबा अम्बेडकर जी थे। उनका पूरा नाम भीमराव आंबेडकर था।
उन्हें भारतीय संविधान का निर्माता भी कहा जाता है। वह भारत के एक महान नेता थे।
भीमराव आंबेडकर का कब और कहाँ हुआ?
भीमराव आंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को हुआ। उनका जन्म महू के सूबेदार रामजी शकपल और भीमा बाई के घर हुआ था।
वह अपने भाई-बहनों में से 14वें संतान थे। वह एक दलित परिवार में पैदा हुए थे। उनके पिता ब्रिटिश भारतीय सेना में एक सैनिक थे।
भीमराव आंबेडकर के बारे में
एक दलित परिवार में पैदा होने की वजह से उनका जीवन हमेशा ही कष्टकारी रहा। उन्होंने संविधान के निर्माण में अहम भूमिका निभाई।
उन्होंने ही संविधान में लिखी बातों को एकत्रित किया था। वह आजाद भारत के पहले कानून मंत्री और न्याय मंत्री थे।
वह भारत में हिन्दू धर्म में निम्न जाति में पैदा हुए थे। उन्हें अछूत माना जाता था। इसी वजह से उन्होंने भारत में सामाजिक असमानता को कम करने के लिए कड़े प्रयास किये।
भीमराव आंबेडकर जयंती क्यों मनाई जाती है?
भीमराव आंबेडकर एक महान नेता होने के साथ ही एक अच्छे इंसान भी थे। जिन्होंने इस देश के विकास में काफी योगदान दिया। उन्हें भारत के संविधान का पिता भी कहा जाता है।
उन्होंने हमेशा ही दलितों को इस समाज में समानता का अधिकार दिलाने की कोशिश की और छुआछूत को कम करने का प्रयास किया।
उनके प्रयासों के कारण दलित समाज कुछ हद तक ऊपर उठ पाया है। इसलिए, लोग उनके जन्मदिन को मनाते है ताकि, उन्हें सम्मान दिया जा सके।
भीमराव आंबेडकर जयंती कैसे मनाई जाती है?
इस दिन भारत में दिल्ली के साथ कईं शहरों में बड़े धूमधाम से भीमराव जयंती मनाई जाती है। इस दिन विद्यालयों व कईं अन्य स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
जिनमें नृत्य, ज्ञान, खेल-प्रतियोगिता, नाट्य-प्रतियोगिता, वाद-प्रतिवाद तथा भाषण भी दिया जाता है। ऐसे ही कईं अन्य तरह के कार्यक्रमों के आयोजन किये जाते है।
कईं जगहों पर गरीब लोगों के लिए स्वास्थ्य एवं मुफ्त दवा के भी कैम्प लगाए जाते है।
अंतिम शब्द
अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।
अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।