मेरा पालतू कुत्ता पर निबंध

मेरा पालतू कुत्ता पर निबंध : Essay on My Pet Dog in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘मेरा पालतू कुत्ता पर निबंध’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।
यदि आप भारत में मेरा पालतू कुत्ता पर निबंध से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-
मेरा पालतू कुत्ता पर निबंध : Essay on My Pet Dog in Hindi
निबंध 1 (300 शब्द)
प्रस्तावना:-
मेरे पास एक पालतू कुत्ता है, जिसका नाम हमनें ‘ओरिओ’ रखा है। वह अभी एक बच्चा है और बहुत ही शैतान भी है। वह हमेशा ही खेलता रहता है। घर के सभी लोग उससे बहुत प्यार करते है।
यह पैदा होने से ही हमारे साथ रह रहा है। वह बहुत ही प्यारा कुत्ता है, लेकिन बाहर के लोग उससे बहुत डरते है क्योंकि वह किसी भी अजनबी को देखकर उसे काटने के लिए जाता है।
मेरे पालतू कुत्ते की विशेषताएँ:-
वैसे तो कुत्तों की कईं विशेषताएँ होती है। मेरे पालतू कुत्ते में भी कईं विशेषताएँ है, जो कि निम्नलिखित है:-
- यह बहुत ही वफादार जानवर है।
- इसका रंग सफ़ेद है, जिससे यह काफी सुन्दर लगता है।
- इसका स्वभाव काफी चंचल है।
- यह खेलने-कूदने के लिए हमेशा तैयार रहता है।
- इसकी गंध सूंघने की क्षमता काफी तेज है।
- यह हमारी सभी बातें मानता है।
- यह हमारी अनुपस्थिति में घर का ध्यान भी रखता है।
- यह बहुत ही सतर्क रहता है।
कुत्ते की शारीरिक सरंचना:-
कुत्ते की शारीरिक संरचना भी अन्य जानवरों की तरह ही होती है, इनके चार पैर, दो आँखें और एक कान होते है। इनकी एक छोटी पूँछ भी होती है, जिसको यह बार-बार हिलाते है और यह ज्यादातर ऊपर की तरफ घूमी हुई रहती है।
इनकी एक नाक होती है, जिसके सूंघने की क्षमता अन्य जानवरों के मुकाबले काफी तेज होती है। जिससे यह किसी भी छिपी हुई वस्तु को आसानी से ढूंढ़ लेते है।
कुत्ते का जबड़ा व दाँत काफी मजबूत होता है, जिससे वह कोई भी शिकार आसानी से कर लेते है और कठोर वस्तुओं को भी आसानी से चबाकर खा सकते है। इनकी चार टाँगें इन्हें तेज दौड़ने में सहायता करती है और यह बहुत अच्छे तैराक भी होते है।
मेरे पालतू कुत्ते का खाना व रखरखाव:-
वैसे तो कुत्ते सर्वाहरी जीव होते है अर्थात वह मांसाहारी व शाकाहारी दोनों होते है। मेरा पालतू कुत्ता आमतौर पर रोटी-सब्जी ही खाता है, लेकिन उसे चिकन व अण्डा खाना सबसे ज्यादा पसंद है।
उसे हम प्रोटीनयुक्त खाना देते है, जिससे वह मजबूत व ताकतवर बने। इसके खाने के साथ-साथ इसके रखरखाव में भी कईं चीज़ें की जाती है। इसका हम समय पर टीकाकरण करवाते है। इसे हम नहलाकर साफ-सुथरा भी रखते है।
उपसंहार:-
कुत्ते दुनिया के सबसे वफादार जानवर होते है, जो अपने मालिक से काफी प्रेम करते है। वह एक परिवार में जल्दी से घुल-मिल जाते है। वह घर की सुरक्षा करते है। वह खाने व प्यार के अलावा कभी कुछ भी नहीं मांगते है।
कुत्ता एक बहुत समझदार जीव होता है। इसे कईं सदियों से मनुष्य ने पालतू बना रखा है। कुत्ते इंसानी बस्ती के आसपास ही रहना पसंद करते है क्योंकि यह इंसानों के काफी करीब होते है। यह बहुत ही प्यारे जीव होता है। हमें इनको पालना चाहिए।
निबंध 2 (400 शब्द)
प्रस्तावना:-
इस प्रकृति में बहुत से जीव साथ मिलकर रहते है। सभी जीव-जंतु इस प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान निभाते है।
कईं जीव जंगल मे रहना पसंद करते है, तो कईं मनुष्यों के बीच रहते है। कईं जीव शाकाहारी होते है, तो कईं मांसाहारी होते है, और कईं सर्वाहारी होते है।
इन्हीं में से एक जानवर है:- कुत्ता। कुत्ता एक ऐसा ही जानवर है, जो मनुष्यों के करीब रहना पसंद करता है। आज बड़ी मात्रा में मनुष्यों द्वारा कुत्तों को पाला जाता है।
शारीरिक संरचना:-
कुत्ता बहुत ही वफादार जानवर होता है। कुत्ते की शारीरिक संरचना का वर्णन किया जाए तो उसके पास चार पैर, दो कान, दो आँख, एक पूँछ, एक मुँह और एक नाक होती है।
इसकी नाक बहुत ही संवेदनशील होती है। इसकी सूंघने की शक्ति बहुत अधिक होती है। इसकी आँखों से सभी रंग दिखाई नही देते है। कुत्ते काले और सफ़ेद रंगों में ही वस्तुओं को देख पाते है।
इनकी सुनने की क्षमता भी बहुत अधिक होती है। यह बहुत दूर की आवाज को भी बड़े ही आराम से सुन लेते है। कुत्ते के पास उसकी 4 टांगे होती है, जिनकी मदद से वह बहुत तेज़ दौड़ता है।
साथ ही वह एक बहुत अच्छा तैराक होता है। इसके साथ ही उसके पास एक पूँछ होती है। कुत्ते के कुल 42 दांत होते है। उसका जबड़ा बहुत मजबूत होता है। जिसकी मदद से वह भोजन को आराम से काट लेता है।
कुत्ते की प्रजाति–
वैसे तो कुत्ते की बहुत सी प्रजातियां पाई जाती है। जिनमें से वोल्फ हाईब्रिड, रोटव्हीलर, रोडेशियन रिजबैक, पिटबुल, अमेरिकन बैनडॉगी, बुल टेरियर जैसी प्रजातियाँ काफ़ी प्रसिद्ध है।
कुत्ते का भोजन:-
कुत्ता एक सर्वाहरी जानवर है। यह मांसाहारी व शाकाहारी दोनो प्रकार के भोजन करना पसंद करता है। कुत्ता चिकन, मटन व सभी प्रकार के कच्चे मांस को खा लेता है।
साथ ही पालतू जानवरों को पीनट बटर, चीज़, योगर्ट, गाजर, कद्दु, हरी सेम, अंडे, सैलमन, शकरकंदी जैसी चीजें दी जाती है। आप उन्हें रोटी व सब्जी जैसे खाद्य पदार्थ भी दे सकते है।
कुत्ते का रखरखाव:-
कुत्ते को पालने के लिए उन्हें बहुत ही रखरखाव की जरूरत होती है। जैसे उसका समय-समय पर टीकाकरण करवाना आवश्यक है।
इससे उसके साथ-साथ आपकी भी सुरक्षा होगी। उसे समय-समय पर नहलाना चाहिए। उसे प्रोटीनयुक्त भोजन देना चाहिए ताकि, वह मजबूत व ताकतवर बन सके।
कुत्ते के गुण:-
कुत्ता एक पालतू जानवर है। कुत्ते को हमेशा सबसे वफादार जानवर माना जाता है। यह बहुत ही संवेदनशील होता है। यह बहुत ही समझदार जानवर है।
इसे बहुत जल्दी बहुत कुछ सिखाया जा सकता है। यह बहुत सलीकेदार जानवर है। यह बहुत ही भावुक प्राणी है। कईं मौकों पर इसे अपने साथी व मालिक की मृत्यु पर रोते हुए देखा गया है।
कुत्ते के उपयोग:-
कुत्ते को पालने के बहुत अधिक उपयोग है। माना जाता है कि जब कभी भी आप कहीं बाहर से आकर कुत्ते के साथ खेलते है, तो आपका तनाव बहुत अधिक कम हो जाता है।
कुत्ते को पालने से यह घर की रखवाली करता है। यह घर की सुरक्षा करने में बहुत ही माहिर होता है। इसके साथ ही पुलिस व सुरक्षा विभाग में भी कुत्तों को पाला जाता है।
इसके सूंघने की शक्ति के कारण इसे पाला जाता है। इसके साथ ही कईं जगहों पर जानवरों की रखवाली व सुरक्षा के लिए भी कुत्तों को पाला जाता है।
उपसंहार:-
जानवरों में कुत्ता मनुष्य का सबसे करीबी मित्र होता है। जब-जब वफादारी की बात की जाती है, तो कुत्ते की बात किये बिना बात को खत्म ही नही किया जा सकता है।
कुत्ता बहुत ही प्यारा जानवर है। कुत्ते कुछ रंगों में पाए जाते है। यें मुख्य रूप से काले व सफेद रंग में पाए जाते है। यें मनुष्यों के बहुत करीब रहते है।
कुत्ता एक ऐसा जानवर है, जिसे पालने में भले ही आपको थोड़ी समस्या होगी लेकिन, इसके बहुत अधिक फायदे है।
कुत्ते को अपने घर का बचा खाना भी दोगे, तो वह चुपचाप खा लेता है और उसके बदले हर समय आपकी व आपके घर की सुरक्षा करता रहता है।
निबंध 3 (500 शब्द)
प्रस्तावना:-
कुत्ते दुनिया के सबसे वफादार जानवरों में से एक है। यह काफी समझदार भी होते है। इनकी कईं प्रजातियां होती है। दूसरे जानवरों के मुकाबले इनकी सूंघने व सुनने की क्षमता काफी तेज होती है। इनकी उम्र 10 से 13 वर्ष तक होती है।
कुत्ते मनुष्यों के करीब ही रहना पसंद करते है। इसलिए, हम इंसानों की बस्तियों के पास हमेशा कुत्ते पाए जाते है। कुत्तों को पालना कोई नई बात नहीं है, बल्कि कईं सदियों से इन्हें पाला जा रहा है।
दुनिया का पहला पालतू जानवर भी कुत्ता ही था। कुत्ते को ज्यादातर लोग अपने घर की रखवाली के लिए पालते है। इन्हें सेना मे भी रखा जाता है।
मेरा पालतू कुत्ता:-
मेरे घर में भी एक पालतू कुत्ता है, जिसका नाम हमनें ‘शेरू’ रखा है। यह सफेद रंग का है। यह अभी सिर्फ 1 वर्ष का है। यह हमें सड़क पर मिला था, तब यह सिर्फ कुछ दिनों का ही था।
तभी से यह हमारे साथ रहता है। अब 1 वर्ष बाद यह बड़ा हो गया है और दिनभर शैतानी ही करता रहता है। हमारे घर में इसे एक घर के सदस्य जैसा ही रखा जाता है।
सभी लोग इससे बहुत प्यार करते है। यह भी सभी घरवालों को प्यार करता है। यह किसी भी अजनबी को कभी घर में प्रवेश नहीं करने देता है और घर की रक्षा भी करता है।
हमारे आस-पडौस के बच्चे भी इसके साथ खेलते है और यह भी उनके साथ काफी मस्ती करता है। इसके होने से घर का माहौल भी काफी खुशनुमा रहता है।
कुत्ते पालने के फायदे:-
एक कुत्ते को पालने से कईं तरह के फायदे होते है। एक कुत्ता काफी वफादार होता है। वह किसी भी परिस्थिति मे आपका साथ नहीं छोडता है। वह आपके घर व परिवार की हमेशा रक्षा करता है।
वह घर मे चोरी होने से भी बचाता है। कुत्ते किसी बुरी शक्ति को घर मे प्रवेश नहीं करने देते है। इनके होने से घर मे माहौल भी काफी अच्छा रहता है। कुत्ते काफी समझदार होते है।
मेरे पालतू कुत्ते की विशेषताएँ:-
- यह बिल्कुल सफ़ेद रंग का है, जिससे यह काफी सुंदर दिखाई देता है।
- यह छोटे आकार का ‘डाचशुंड’ है।
- यह बहुत ही समझदार है।
- यह हमेशा ही हमारी बातें मानता है।
- यह हमारे साथ ही खाना खाता है।
- यह हमेशा खेल खेलने के लिए उत्सुक्त रहता है।
- यह हर शाम को किसी न किसी के साथ घूमने के लिए जाता है।
- यह किसी भी अजनबी को घर मे नहीं प्रवेश नहीं करने देता है।
- यदि हम घर पर नहीं होते है, तो यह घर का ध्यान भी रखता है।
- यह हर रोज़ दरवाजे पर मेरा इंतजार करता है।
उपसंहार:-
कुत्ते बहुत प्यारे व देखभाल करने वाले होते है। इन्हें सिर्फ थोड़े खाने व प्यार की आवश्यकता होती है। यह अपने मालिक के प्रति काफी वफादार होते है। हमें इन्हें पालना चाहिए।
यह अपने मालिक से काफी प्रेम करते है और उन्हें अपना प्रेम दिखाने के लिए वह अपनी पूँछ हिलाते है। यह बेजुबान जीव आपसे प्यार ही तो मांगते है।
अंतिम शब्द
अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।
अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।

नमस्कार, मेरा नाम सूरज सिंह रावत है। मैं जयपुर, राजस्थान में रहता हूँ। मैंने बी.ए. में स्न्नातक की डिग्री प्राप्त की है। इसके अलावा मैं एक सर्वर विशेषज्ञ हूँ। मुझे लिखने का बहुत शौक है। इसलिए, मैंने सोचदुनिया पर लिखना शुरू किया। आशा करता हूँ कि आपको भी मेरे लेख जरुर पसंद आएंगे।