मेरी रुचि पर निबंध

Essay on My Hobby in Hindi

मेरी रुचि पर निबंध : Essay on My Hobby in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘मेरी रुचि पर निबंध’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।

यदि आप मेरी रुचि पर निबंध से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-

मेरी रुचि पर निबंध : Essay on My Hobby in Hindi

प्रस्तावना:-

इस दुनिया मे प्रत्येक व्यक्ति की कोई न कोई रुचि होती है। ऐसा कोई न कोई काम होता है, जो उसे बहुत पसंद होता है। जिसे वह बिना बोर हुए लंबे समय तक कर सकता है।

बचपन से ही बच्चों में किसी काम को लेकर बहुत ही रुचि रहती है। रुचि बच्चों में ही नही बल्कि बड़े लोगों में भी रहती है। बड़े लोगों को भी कुछ न कुछ काम करना बहुत पसंद होता है।

कुछ रूचियां अपने मन के अंदर से आती है जबकि, कुछ रुचियों को विकसित किया जा सकता है। कईं लोगों की कईं अलग-अलग प्रकार की रुचियां हो सकती है। कुछ लोगों को खेलना पसंद होता है, तो कुछ लोगों को संगीत सुनना पसंद होता है।

रूचि क्या है?

यदि हम रुचि की परिभाषा की बात करें, तो किसी वस्तु, व्यक्ति, प्रक्रिया, कार्य व तथ्य आदि को पसंद करना या उसकी तरफ आकर्षित होना ही रुचि कहलाती है।

रुचि का किसी व्यक्ति की योग्यता से किसी भी प्रकार का कोई सीधा संबंध नही होता है।

लेकिन, कईं मौकों पर यह देखा गया है कि जिस क्षेत्र में व्यक्ति की रुचि होती है, उसे उस क्षेत्र में अधिक सफलता मिलती है। रुचि मुख्य रूप से व्यक्ति की पसंद को ही कहा जा सकता है।

रुचि कौन-कौन सी हो सकती है?

एक व्यक्ति में एक से अधिक रुचियां भी हो सकती है। रुचियां जन्मजात भी हो सकती है और विकसित भी की जा सकती है। बच्चों में खेलने, चित्रकारी, संगीत, नृत्य, तैराकी करने की रुचि मुख्य रूप से पाई जाती है।

जबकि, किशोरावस्था में खेलने की रुचि, नए लोगों से मिलने की रुचि, संगीत सुनने की, किताबे पढ़ने की व नए-नए खेल खेलने की रुचि होती है। उम्र बढ़ते-बढ़ते लोगों मे वाद्ययंत्र बजाने की रुचि भी उत्पन्न होती है।

मेरी रुचि:-

मेरा नाम रामकिशोर है। मैं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामनगर में पढ़ता हूँ। मेरी रुचि क्रिकेट खेलने में है। मुझे क्रिकेट खेलना बहुत पसंद है।

हम सभी विद्यार्थी विद्यालय से घर जाने के बाद खेल के मैदान पर मिलते है। जहाँ हम 2 से 3 घंटे तक क्रिकेट खेलते है। क्रिकेट में तेज गेंदबाजी करना मुझे बहुत पसंद है।

क्रिकेट खेलने से मेरी सारी थकावट दूर हो जाती है और मैं सकारात्मक महसुस करता हूँ। मुझे बड़ा होकर एक अच्छा क्रिकेटर बनना है। मुझे कभी-कभी मधुर संगीत सुनना भी बहुत पसंद है। संगीत सुनने से मन शांत रहता है।

रुचि के फायदें:-

अपनी रुचि के काम करने के बहुत अधिक फायदे है। यदि व्यक्ति अपनी रुचि के क्षेत्र में अपना करियर बनाता है, तो उसके सफल होने के मौके बढ़ जाते है।

दूसरे काम के साथ अपनी रुचि के काम करने से व्यक्ति का मन पहले काम में भी लगा रहता है। अपनी रुचि के काम करने से मनुष्य तनाव जैसी स्थिति से दूर रहता है। अपनी रुचि के काम को करने से व्यक्ति का स्वास्थ्य भी सही रहता है।

उपसंहार:-

रुचि व्यक्ति को काम करने का प्रोत्साहन देती है। उस रुचि को सीखने में आने वाली समस्याओं से लड़ने की हिम्मत देती है। वर्तमान समय में जब लोगों के पास बहुत से अवसर मैजूद है।

आज ज्यादातर लोग अपना करियर अपनी रुचि के क्षेत्र में ही बनाने लगे है। इस वजह से लोग पहले से अधिक खुश रहने लगे है और इससे रोजगार के अवसर भी बढ़ने लगे है।

अंतिम शब्द

अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।

अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।

5/5 - (1 vote)

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *