रक्षाबंधन 2023 शुभ मुहूर्त, भद्रा काल, तिथि, दिनांक व समय

रक्षाबंधन 2023 शुभ मुहूर्त : Raksha Bandhan Shubh Muhurat 2023 in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘रक्षाबंधन 2023 शुभ मुहूर्त’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।
यदि आप रक्षाबंधन 2023 शुभ मुहूर्त से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-
रक्षाबंधन 2023 शुभ मुहूर्त : Raksha Bandhan Shubh Muhurat 2023 in Hindi

रक्षाबंधन का त्यौहार धार्मिक रूप से बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। यह त्यौहार भाई व बहन के प्रेम का प्रतीक है।
इस दिन बहन अपने भाई को राखी बांधकर उसकी दीर्घायु, समृद्धि और खुशी की कामना करती है। बदले में भाई अपनी बहन को उम्रभर रक्षा करने का वचन देता है और साथ ही उसे बहुत से उपहार भी देता है।
भारतीय संस्कृति के अनुसार शुभ-मुहूर्त का बड़ा महत्व है। माना जाता है कि किसी भी पूजा, अनुष्ठान व कार्य करने का एक शुभ मुहूर्त होता है। यदि उस काम को सही मुहर्त में किया जाए तो वह कार्य सफल हो जाता है।
यदि कोई भी पूजा शुभ-मूहर्त में सम्पन्न हो जाए तो उसका फल जल्दी व अच्छा मिलेगा। इसलिए, भारतीय संस्कृति में प्रत्येक कार्य को शुभ-मुहूर्त देखकर ही किया जाता है।
रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त 2023
प्रत्येक वर्ष रक्षाबंधन के त्यौहार को श्रावण माह की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस वर्ष यह शुभ दिन बुधवार, 30 अगस्त के दिन है।
इस वर्ष 2023 में रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त 30 अगस्त 2023 की सुबह 10 बजकर 38 मिनट से शुरू होकर 31 अगस्त 2023 की सुबह 7 बजकर 5 मिनट तक रहेगा।
इसके अनुसार सभी लोग सुबह 10 बजकर 51 मिनट से शुरू होकर रात को 9 बजकर 19 मिनट तक राखी बांधने का सबसे शुभ मुहूर्त रहेगा। इस समय राखी बांधकर आप अपने त्यौहार को शुभ बना सकते है।
2023 में रक्षा बंधन व भद्रा काल का समय
भारतीय संस्कृति में भद्रा काल के समय मे कोई भी शुभ कार्य नही किया जाता है। इसलिए, इसके मुहूर्त को ध्यान रखना भी बहुत आवश्यक है। इस वर्ष 2023 में भद्रा काल का समय कुछ इस प्रकार है:-
इसके अनुसार रक्षाबन्धन भद्रा अन्त का समय 8 बजकर 51 मिनट पर तथा रक्षाबन्धन भद्रा पूँछ का समय शाम 5 बजकर 17 मिनट से शुरू होकर 6 बजकर 18 मिनट तक रहेगा।
इसके साथ ही रक्षाबन्धन भद्रा मुख का समय शाम 6 बजकर 18 मिनट से शुरू होकर 8 बजे तक रहेगा। इसका भी आपको बहुत अधिक ध्यान रखना होगा। यह था रक्षा बंधन को मनाने का शुभ समय। इसका पालन करके आप अपने त्यौहार को शुभ व खुशहाल बना सकते है।
यें भी पढ़ें:-
अंतिम शब्द
अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान कि गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।
अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।
Nice Information
Thank You