2023 में रक्षाबंधन कब है? जानियें तारीख़, मुहूर्त, तथा पूजन विधि

2023 में रक्षाबंधन कब है? : Raksha Bandhan Date 2023 in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘रक्षाबंधन 2023’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।
यदि आप रक्षाबंधन 2023 से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-
रक्षाबंधन 2023 : Raksha Bandhan Date 2023 in Hindi
रक्षाबंधन हिन्दु धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। यह त्यौहार प्रमुख रूप से भाई-बहनों का त्यौहार होता है। रक्षाबंधन का अर्थ रक्षा के बंधन से है अर्थात भाई द्वारा बहन को रक्षा का वचन देना है।
इस त्यौहार को भाई-बहनों के प्रेम का प्रतीक माना जाता है। इस दिन भाई अपनी बहन को उसकी रक्षा करने का वचन देता है। इस त्यौहार को भारत में बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है।
हिन्दू त्योहारों में रक्षाबंधन को एक पवित्र त्यौहार माना जाता है। इसे भाई-बहनों के बीच प्रेम भाव बनाए रखने के लिए मनाया जाता है।
2022 में राखी कब है? और इसे मनाने का शुभ-मुहर्त कब है?
वर्ष 2023 में राखी बुधवार, 30 अगस्त के दिन है। राखी बांधने का शुभ-मुहर्त सुबह के 9 बजकर 28 मिनट से शुरू होकर शाम के 6 बजकर 53 मिनट तक रहेगा।
जिसमें बहनें अपने भाईयों को राखी बांध सकती है। अमृतकाल शाम के 6 बजकर 55 मिनट से शुरू होकर रात के 8 बजकर 20 मिनट तक रहेगा।
रक्षाबंधन कब मनाया जाता है?
रक्षाबंधन का त्यौहार प्रत्येक वर्ष श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। यह त्यौहार भाई-बहन के प्रेम का त्यौहार माना जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उससे अपनी रक्षा का वचन लेती है।
रक्षाबंधन का क्या इतिहास है?
राखी का त्यौहार मनाने के पीछे कईं पौराणिक कथाएँ प्रसिद्ध है। उन्हीं में से एक भगवान श्री कृष्ण व द्रौपदी की कथा भी है। जब भगवन श्री कृष्ण ने शिशुपाल का वध करने के लिए सुदर्शन चक्र का प्रयोग किया तो उस समय उनकी ऊँगली कट गई, जिससे खून निकलने लगा।
तब द्रौपदी ने बहते खून को रोकने के लिए अपनी साड़ी का टुकड़ा फाड़कर उनकी ऊँगली को बांध दिया। तब श्री कृष्ण ने द्रौपदी सुरक्षा का वचन दिया और समय आने पर उनकी रक्षा भी की। एक अन्य पौराणिक कथा के अनुसार रानी कर्णावती और मुग़ल शासक हुमायूँ की है।
जब सुलतान बहादुर शाह ने चित्तोड़ पर हमला कर दिया तो वहाँ की रानी कर्णावती ने अपने राज्य को बचाने के लिए हुमायूँ को राखी भेजकर सहायता मांगी। तब हुमायूँ ने उनकी सहायता करके उनके राज्य को बचाया।
राखी कैसे मनाई जाती है?
यह त्यौहार भाई-बहनों का त्यौहार होता है। इस दिन बहनें अपने भाई को राखी बांधती है। इस दिन बहनें सुबह जल्दी उठकर व नहा-धोकर पूजा की थाली तैयार करती है।
जिसमें वें दीपक, बत्ती, मिठाई, नारियल, मोली, सिंदूर और राखी रखती है। तब सबसे पहले वें भगवान की पूजा करती है। उसके बाद बहनें भाई को राखी बांधती है।
इसके लिए सबसे पहले बहन अपने भाई को तिलक लगाती है और उसके बाद उसकी आरती उतारती है। आरती करने के बाद बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है और उसे अपने हाथ से मिठाई खिलाती है।
इसके बाद भाई अपनी बहन को शगुन के रूप में कोई तोहफा या फिर पैसे देता है। इसी तरह से राखी का त्यौहार मनाया जाता है।
रक्षाबंधन 2023 की हार्दिक शुभकामनाएँ : Happy Raksha Bandhan Wishes 2023 in Hindi
(1)
भगवान हर जगह नहीं हो सकते,
इसलिए उन्होंने मां को बनाया,
और मां हर वक्त हमारे साथ नहीं हो सकती,
इसीलिए भगवान ने बहन को बनाया।
हैप्पी रक्षाबंधन 2023!
(2)
रेशम की डोर है
भाई बहन का पवित्र बंधन है
ये धागा नहीं वादा है
बहन का भाई पर भरोसा है।
हैप्पी रक्षाबंधन 2023!
(3)
रिश्ता है जन्मों का हमारा,
भरोसे का और प्यार भरा,
चलो भैया, इसे बांधे राखी के अटूट बंधन में!!
रक्षाबंधन की शुभकामनाएँ।
(4)
कच्चे धागों से बनी पक्की डोर है राखी
प्यार और मीठी शरारतों की होड़ है राखी
भाई की लम्बी उम्र की दुआ है राखी
बहनों के पवित्र प्यार की दुआ है राखी
रक्षाबंधन की शुभकामनाएँ।
(5)
ओस की बूंदों से भी प्यारी है, मेरी बहना
गुलाब की पंखुड़ियों से भी नाज़ुक है, मेरी बहना,
आसमां से उतारी कोई राजकुमारी है
सच कहूं तो मेरी आंखों की राजदुलारी है मेरी बहना!
रक्षाबंधन की शुभकामनाएँ!
(6)
बहन का प्यार किसी दुआ से कम नहीं होता,
वो चाहे दूर भी हो तो गम नहीं होता
अक्सर रिश्ते दूरियों से फीके पड़ जाते हैं
पर बहन-भाई का प्यार कभी कम नहीं होता
रक्षाबंधन की शुभकामनाएँ!
(7)
खुश किस्मत होती है वो बहन
जिसके सर पर भाई का हाथ होता है,
हर परेशानी में उसके साथ होता है
लड़ना झगड़ना फिर प्यार से मनाना
तभी तो इस रिश्ते में इतना प्यार होता है!!
रक्षाबंधन की शुभकामनाएँ!
(8)
ये लम्हा कुछ ख़ास है,
बहन के हाथों में भाई का हाथ है,
ओ ! बहना तेरे लिए मेरे पास कुछ ख़ास है,
तेरे सकून की खातिर मेरी बहना,
तेरा भाई हमेशा तेरे साथ है।
रक्षाबंधन की शुभकामनाएं!
(9)
राखी का त्यौहार था
राखी बंधवाने को भाई भी तैयार था
भाई बोला बहना मेरी अब तो राखी बाँध दो,
बहना बोली “कलाई पीछे करो, पहले रुपये हज़ार दो…
रक्षाबंधन की शुभकामनाएँ!
(10)
भाई और बहन की यारी,
दुनिया में होती है सबसे प्यारी,
खुशियां आती है जिसमें सारी,
चलो मिलकर करें उस राखी की तैयारी।
रक्षाबंधन की शुभकामनाएँ!
यें भी पढ़ें:-
अंतिम शब्द
अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान कि गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।
अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।