समूहवाचक संज्ञा की परिभाषा और उदाहरण

Samuh Vachak Sangya Ki Paribhasha in Hindi

समूहवाचक संज्ञा की परिभाषा : Samuh Vachak Sangya in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘समूहवाचक संज्ञा की परिभाषा’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।

यदि आप समूहवाचक संज्ञा की परिभाषा से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-

समूहवाचक संज्ञा की परिभाषा : Samuh Vachak Sangya in Hindi

वह संज्ञा शब्द, जिनसे किसी भी व्यक्ति अथवा वस्तु के समूह का बोध होता है, समूहवाचक संज्ञा कहलाते है। समूहवाचक को समुदायकवाचक भी कहा जाता है। जैसे:- सेना, दल, परिवार, मेला, भीड़, कक्षा, आदि।

समूहवाचक संज्ञा के उदाहरण

समूहवाचक संज्ञा के समस्त उदाहरण निम्न प्रकार है:-

भारतीय क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप जीता।

उपर्युक्त वाक्य में ‘टीम‘ शब्द से खिलाड़ियों के एक समूह का बोध हो रहा है। अतः ‘टीम‘ शब्द समूहवाचक संज्ञा का उदाहरण है।

राम ने एक दर्जन आम खरीदें थे।

उपर्युक्त वाक्य में ‘दर्जन‘ शब्द से आमों के एक समूह का बोध हो रहा है। अतः ‘दर्जन‘ शब्द समूहवाचक संज्ञा का उदाहरण है।

भारतीय सेना विश्व की दूसरी सबसे बड़ी सेना है।

उपर्युक्त वाक्य में ‘सेना‘ शब्द से जवानों के एक समूह का बोध हो रहा है। अतः ‘सेना‘ शब्द समूहवाचक संज्ञा का उदाहरण है।

मेरी कक्षा के विद्यार्थी घूमने जा रहे है।

उपर्युक्त वाक्य में ‘कक्षा‘ शब्द से विद्यार्थियों के एक समूह का बोध हो रहा है। अतः ‘कक्षा‘ शब्द समूहवाचक संज्ञा का उदाहरण है।

आज रेलवे स्टेशन पर काफी भीड़ जमा थी।

उपर्युक्त वाक्य में ‘भीड़‘ शब्द से लोगों के एक समूह का बोध हो रहा है। अतः ‘भीड़‘ शब्द समूहवाचक संज्ञा का उदाहरण है।

राम के परिवार में कुल आठ सदस्य है।

उपर्युक्त वाक्य में ‘परिवार‘ शब्द से सदस्यों के एक समूह का बोध हो रहा है। अतः ‘परिवार‘ शब्द समूहवाचक संज्ञा का उदाहरण है।

सेना ने आतंकवादियों के वाहनों से हथियारों का जखीरा बरामद किया।

उपर्युक्त वाक्य में ‘जखीरा‘ शब्द से हथियारों के एक समूह का बोध हो रहा है। अतः ‘जखीरा‘ शब्द समूहवाचक संज्ञा का उदाहरण है।

कालेधन की बात शुरू होते ही सभा में चुप्पी छा गई।

उपर्युक्त वाक्य में ‘सभा‘ शब्द से एक समूह का बोध हो रहा है। अतः ‘सभा‘ शब्द समूहवाचक संज्ञा का उदाहरण है।

मैंने जंगल में हाथियों का झुंड देखा।

उपर्युक्त वाक्य में ‘झुंड‘ शब्द से हाथियों के एक समूह का बोध हो रहा है। अतः ‘झुंड‘ शब्द समूहवाचक संज्ञा का उदाहरण है।

आज मैंने केले का एक गुच्छा ख़रीदा है।

उपर्युक्त वाक्य में ‘गुच्छा‘ शब्द से केले के एक समूह का बोध हो रहा है। अतः ‘गुच्छा‘ शब्द समूहवाचक संज्ञा का उदाहरण है।

मेरी पूरी कक्षा में मुझे प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

उपर्युक्त वाक्य में ‘कक्षा‘ शब्द से विद्यार्थियों के एक समूह का बोध हो रहा है। अतः ‘कक्षा‘ शब्द समूहवाचक संज्ञा का उदाहरण है।

सभा में उपस्थित सभी लोगों ने मेरे भाषण की सराहना की।

उपर्युक्त वाक्य में ‘सभा‘ शब्द से लोगों के एक समूह का बोध हो रहा है। अतः यह ‘सभा‘ शब्द समूहवाचक संज्ञा का उदाहरण है।

हाथी सदैव झुंड में रहते है।

उपर्युक्त वाक्य में ‘झुंड‘ शब्द से हाथियों के एक समूह का बोध हो रहा है। अतः ‘झुंड‘ शब्द समूहवाचक संज्ञा का उदाहरण है।

मेरा गाना को सुनते ही लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।

उपर्युक्त वाक्य में ‘भीड़‘ शब्द से लोगों के एक समूह का बोध हो रहा है। अतः ‘भीड़‘ शब्द समूहवाचक संज्ञा का उदाहरण है।

अंतिम शब्द

अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।

अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।

5/5 - (1 vote)

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *