मुख्य अतिथि के लिए स्वागत भाषण

मुख्य अतिथि के लिए स्वागत भाषण : Welcome Speech for Chief Guest in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘मुख्य अतिथि के लिए स्वागत भाषण’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।
यदि आप मुख्य अतिथि के लिए स्वागत भाषण से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-
मुख्य अतिथि के लिए स्वागत भाषण : Welcome Speech for Chief Guest in Hindi
सुप्रभात, आदरणीय प्रधानाचार्य जी, सभी अध्यापकगण एवं प्यारे बच्चों, आप सभी को मेरा प्यारभरा नमस्कार। मेरा नाम ——– है और मैं इस विद्यालय में 12वीं कक्षा का विद्यार्थी हूँ।
सबसे पहले मैं आप सभी को धन्यवाद देना चाहता हूँ कि आप सभी ने मुझे इस मंच पर अपने विचार व्यक्त करने का अवसर प्रदान दिया।
आज हमारे विद्यालय ने एक छोटे से समारोह का आयोजन किया गया है। जिसमें हम सभी ने हमारे आसपास के सभी बंजर इलाकों में वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया है।
इसमें हमने आप सभी लोगों को भी आमंत्रित किया है। आप सभी तो जानते ही है कि वर्तमान समय में पेड़ों का क्या महत्व है? आज हमारे आसपास का वातावरण लगातार प्रदूषित हो रहा है।
हवा व पानी लगातार प्रदूषित हो रहे है। जिसकी वजह से जानवरों को भी बहुत सी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इन सभी परेशानियों से बचने का सबसे आसान तरीका है:- वृक्षारोपण। इसलिए, हमारे विद्यालय ने आज इस समारोह का आयोजन किया है।
इस आयोजन में हमने मुख्य अतिथि के रूप में ______ जी को आमंत्रित किया है। वें ही आज इस समारोह का उद्घाटन करेंगे।
हम सभी आप का तहदिल से शुक्रिया अदा करते है कि आपने अपने इतने बहुमुल्य समय में से थोड़ा सा समय हमारे इस आयोजन के लिए निकाला।
आपके आने से इस आयोजन में चार चांद लग गए है। आपकी उपस्थिति इस आयोजन का उत्साह और अधिक बढ़ा रही है।
हमारे प्रधानाचार्य जी व शिक्षकों ने आपको माला पहनाकर आपका स्वागत किया और आपको मंच तक लेकर आए।
यदि आपकी तारीफ की जाए तो शब्द बहुत कम पड़ जाएंगे। आप पेशे से एक पत्रकार है। आप एक समाजसेवी भी है। आपने बहुत से समाज सुधारक कार्य किए है।
मैंने बहुत बार आपको समाज के लोगों के मध्य काम करते हुए देखा है। हम सभी आपसे बहुत अधिक प्रेरित है। आपसे ही हमें कुछ अच्छा कार्य करने का हौसला मिलता है और आगे भी मिलता रहेगा।
आप अखबार में लगातर समाज में हो रहे गलत कामों पर बिना डर के लेख लिखते रहते है, जिसने बहुत से लोग इसके प्रति जागरूक हुए है।
आप एक पर्यावरणप्रेमी भी है। आप हमेशा जहाँ भी जाते है, पर्यावरण की बात जरूर करते है। आप जैसे लोगों की वजह से ही लोगों का व सरकार का ध्यान इतनी गंभीर समस्या पर जा रहा है।
आपके लेख हम सभी को बहुत अधिक प्रेरित करते है। आप लगातर ऐसे समारोह में हिस्सा लेते रहते है और हम जैसे बच्चों को इसके लिए लगातार प्रेरित करते रहते है।
आपके इतने कार्यों की वजह से ही आज हमारे आसपास इतनी साफ सफाई है और पेड़-पौधें भी लगातर बढ़ रहे है।
मैं आशा करता हूँ कि आप ऐसे कार्य लगातार करते रहें। आपसे ही प्रेरित होकर हमने इस समारोह का आयोजन किया है। मैं भी बड़ा होकर आपके साथ जुड़ना चाहूंगा।
आपने मंच पर अभी जो भाषण दिया है, उस भाषण ने हम सभी को बहुत अधिक प्रभावित किया है। हमारे अंदर भी बहुत अधिक उत्साह भर गया है। अब हम इस आयोजन को और अधिक सफल बना देंगे।
इतना कहकर मैं अपने भाषण को समाप्त करता हूँ और आशा करता हूँ कि आपको मेरा यह भाषण पसंद आया होगा।
धन्यवाद!
अंतिम शब्द
अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।
अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।

नमस्कार, मेरा नाम सूरज सिंह रावत है। मैं जयपुर, राजस्थान में रहता हूँ। मैंने बी.ए. में स्न्नातक की डिग्री प्राप्त की है। इसके अलावा मैं एक सर्वर विशेषज्ञ हूँ। मुझे लिखने का बहुत शौक है। इसलिए, मैंने सोचदुनिया पर लिखना शुरू किया। आशा करता हूँ कि आपको भी मेरे लेख जरुर पसंद आएंगे।