डिजिटल भारत पर निबंध

डिजिटल भारत पर निबंध : Essay on Digital India in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘डिजिटल भारत पर निबंध’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।
यदि आप डिजिटल भारत पर निबंध से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-
डिजिटल भारत पर निबंध : Essay on Digital india in Hindi
प्रस्तावना:-
डिजिटल इंडिया भारत सरकार द्वारा भारत को समृद्ध व विकसित बनाने के लिए की गई एक पहल है। इससे देश में इंटरनेट की क्रांति लाना है, जिससे देश का प्रत्येक व्यक्ति इंटनेट की दुनिया से जुड़ सके।
इस अभियान की शुरुआत टाटा ग्रुप के चेयरमैन साइरस मिस्त्री, आरआईएल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी, विप्रो के चेयरमैन अजीम प्रेमजी की उपस्थिति में दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में 1 जुलाई 2015 को की गई थी।
डिजिटल भारत के उद्देश्य:-
डिजिटल भारत अभियान का मुख्य उद्देश्य भारत को विकसित व तकनीकी रूप से मजबूत बनाना है। इसका उद्देश्य सम्पूर्ण भारत को इंटरनेट से जोड़ना है, चाहे वह गाँव हो या शहर।
लोगों में इंटरनेट के प्रति जागरूकता फैलाना है। जिससे लोग इंटरनेट की सेवाओं का लाभ उठा सके। डिजिटल भारत अभियान को लागू करने का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट व ब्रॉडबैंड के कनेक्शन को बढ़ाना है।
साइबरस्पेस को सुरक्षित बनाना, व्यापार को डिजिटल सेवा के माध्यम से आसान बनाना और लेन-देन को भी डिजिटल के माध्यम से सरल बनाना है। इससे भारत का विकास होगा और वह तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ेगा।
डिजिटल भारत के लाभ:-
भारत के डिजिटल होने से प्रत्येक कार्य करना आसान हो जाएगा। इससे देश के गाँव-गाँव तक इंटरनेट की सेवाओं को पंहुचा सकते है। डिजिटल का प्रयोग हम वाणिज्य, विद्यालय और अस्पताल जैसी जगहों पर भी कर सकते है।
इससे हम लेन-देन को भी तेज कर सकते है। हमें ज्यादातर सरकारी कार्यों को करने के लिए लम्बी-लम्बी लाइनों में लगने की आवश्यकता नहीं होगी।
डिजिटल की सहायता से हम यह सभी कार्य अपने घर पर बैठकर भी कर सकते है। घर बैठे आप रेल, वायुयान, बस के टिकट बुक करवा सकते है।
इससे देश में भ्रष्टाचार को भी काम किया जा सकता है। जब सरकार द्वारा गरीबों के लिए योजना के पैसे सीधे तौर पर उनके बैंक खातों में आयेंगे तो देश में भ्रष्टाचार भी कम होगा।
डिजिटल भारत की कमी:-
डिजिटल भारत योजना के कईं फायदें है, लेकिन इसमें कईं कमियां भी है। आज भी भारत में कईं जगह ऐसी है, जहाँ इंटरनेट सुविधाएँ उपलब्ध नहीं है। उन लोगों के लिए यह योजना बेकार है।
लोग आज भी पिछड़े इलाकों में भी इंटरनेट का उपयोग करना नहीं जानते है और न ही वें लोग पढ़े-लिखें है। जब लोगों को इंटरनेट का उपयोग करना ही नहीं आएगा तो डिजिटल भारत योजना का लाभ वह कैसे उठा पाएंगे।
उपसंहार:-
आज तकनीकी में कमी के कारण ही भारत कईं देशों से पीछे है। यदि भारत में तकनीकी का विकास होगा, तभी भारत भी विकसित हो पाएगा। डिजिटल भारत का मुख्य उद्देश्य देश में डिजिटल को बढ़ाना है।
इस अभियान के जरिये भारत सरकार भारत के सशक्त समाज का निर्माण करना चाहती है और देश की अर्थव्यवस्था को भी सुधारना चाहती है। विदेश के कईं बड़े उद्योगपति डिजिटल भारत अभियान के लिए अपना योगदान दे रहे है।
अंतिम शब्द
अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।
अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।

नमस्कार, मेरा नाम सूरज सिंह रावत है। मैं जयपुर, राजस्थान में रहता हूँ। मैंने बी.ए. में स्न्नातक की डिग्री प्राप्त की है। इसके अलावा मैं एक सर्वर विशेषज्ञ हूँ। मुझे लिखने का बहुत शौक है। इसलिए, मैंने सोचदुनिया पर लिखना शुरू किया। आशा करता हूँ कि आपको भी मेरे लेख जरुर पसंद आएंगे।