मित्रता पर निबंध

Essay on Friendship in Hindi

मित्रता पर निबंध : Essay on Friendship in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘मित्रता पर निबंध’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।

यदि आप मित्रता पर निबंध से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-

मित्रता पर निबंध : Essay on Friendship in Hindi

प्रस्तावना:-

मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है। वह समूह में रहना पसंद करता है। प्राचीनकाल से ही वह परिवार के साथ रहता है। इसका प्रमुख कारण स्वयं की सुरक्षा व शिकार करना है।

इसलिए व्यक्ति समूह में रहना पसंद करता है। परिवार के अलावा यदि एक व्यक्ति अपना सबसे अधिक समय व्यतीत करता है, तो वह अपने मित्रों के साथ।

मित्र एक व्यक्ति के जीवन में बहुत उपयोगी होते है। मित्र परिवार के सदस्यों की तरह होते है। कहा जाता है कि मित्रता हमारी उम्र के लोगों के साथ करनी चाहिए।

मित्रता का महत्व:-

एक व्यक्ति के जीवन में एक सच्ची मित्रता का महत्व बहुत अधिक होता है। एक व्यक्ति अपने परिवार के बाद सबसे अधिक यदि किसी के निकट रहता है, तो वह कोई और नही उसका मित्र ही होता है।

जिस प्रकार एक पुस्तक ज्ञान की कुंजी होती है, ठीक उसी प्रकार आपको यदि एक सच्चा व ज्ञानी मित्र मिल जाए, तो वह किसी पुस्तकालय से कम नही होता है।

व्यक्ति अपने सभी राज अपने मित्र को बताता है। एक व्यक्ति के व्यक्तित्व व सफलता में उसके मित्र का बहुत अधिक महत्व होता है। मित्र व्यक्ति को असफल होने पर उसे पुनः मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित करता हैं।

व्यक्ति अपने मित्र के साथ अपने सभी दुख व ख़ुशी साझा करता है। एक मित्र हमें गलत राह पर जाने से रोकता है और हमें अच्छे कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करता है।

मित्रता के नुकसान:-

एक अच्छी मित्रता के कोई नुकसान नहीं होते है, लेकिन आपकी मित्रता गलत लोगों से हो जाए, तो वह आपके लिए बहुत ही खतरनाक बन जाती है।

यदि एक अच्छा मित्र आपको कामयाबी के शिखर पर ले जाता है, तो वहीं एक ख़राब मित्र आपको नीचे भी गिरा सकता है।

एक व्यक्ति अपने मित्र को अपने सभी राज बताता है। यदि वह मित्र सही न हो, तो वह मित्र के राज का फायदा उठाकर उसे नुकसान पहुंचा सकता है।

एक गलत मित्र आपको गलत राह पर ले जाता है और आपको गलत काम करने के लिए प्रेरित करता है। आपको नशे व जुआ खेलने के लिए प्रेरित करता है। आपको अपने लक्ष्य से दूर ले जाता है,

मित्रता करते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?:-

एक व्यक्ति अपना सबसे अधिक समय अपने मित्र के साथ व्यतीत करता है। इसलिए, एक अच्छा मित्र होना बहुत आवश्यक है। मित्र बनाते समय आपको बहुत सी बातों का ध्यान रखना पड़ता है।

एक व्यक्ति किसी भी नई जगह सबसे पहले मित्र बनाने की होड़ में लग जाता है। मित्र बनाते समय उसके स्वभाव, आदत व शौक को अवश्य देखें।

मित्र बनाते समय यह देखें कि वह अपने लक्ष्य के प्रति कितना समर्पित है। वह अपने कार्य को समय पर पूरा करता है अथवा नहीं। इस बात का ध्यान अवश्य रखें कि वह अपने जीवन को लेकर कितना गंभीर है।

आपको गलत राह पर जाने से रोकें। आपको कर्ण जैसे मित्र नही बनाना चाहिए, जो आपके गलत होने पर भी आपका साथ दें। आपको कृष्ण जैसे मित्र बनाने चाहिए, जो आपको सही रास्ता दिखाएं व एक सारथी के जैसे आपका मार्गदर्शन करें।

उपसंहार:-

व्यक्ति अपने सम्पूर्ण जीवन में बहुत से लोगों से मिलता है, जिसमें से वह बहुत कम लोगों से जुड़ पता है। उनमें कुछ लोग ही उसके मित्र बन पाते है। उन मित्रों में से एक या दो मित्र ही उसके सच्चे मित्र होते है।

एक सच्चा मित्र उपहारस्वरूप होता है। वर्तमान समय मे जहाँ सभी लोग सिर्फ एक-दूसरे का फायदा उठाना चाहते हैं, वहीं एक सच्चा मित्र मिल पाना बहुत मुश्किल है।

इसलिए यदि आपके पास एक ऐसा मित्र है, जो आपका साथ हर परिस्थिति में साथ देता है, तो उसको कभी मत खोना। जरूरी नहीं है कि मित्र हम उम्र ही हो, अपने से बड़े व्यक्ति को भी मित्र बनाया जा सकता है।

अंतिम शब्द

अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।

अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।

4/5 - (5 votes)

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *