मोबाइल फ़ोन पर निबंध

मोबाइल फ़ोन पर निबंध : Essay on Mobile Phone in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘मोबाइल फ़ोन पर निबंध’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।
यदि आप मोबाइल फ़ोन पर निबंध से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-
मोबाइल फ़ोन पर निबंध : Essay on Mobile Phone in Hindi
प्रस्तावना:-
मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है। वह समाज मे घुल-मिलकर रहता है। उसे हमेशा से ही एक दूसरे को संदेश भेजना पड़ता था।
पहले के समय में मनुष्य अपना संदेश भेजने के लिए कबूतर का सहारा लेता था। जब राजा-महाराजाओं को अपने गुप्त-संदेशों को भेजने होते थे, तो वें संदेशवाहकों का सहारा लेते थे।
वहीं धीरे-धीरे जब आधुनिक युग आया तो सन्देश भेजने के तरीके भी बदलते रहे। आधुनिक युग मे अपने सन्देश डाकघरों के द्वारा भेजे जाते थे।
मोबाइल फ़ोन के आने के बाद इस क्षेत्र में क्रांति आ गई। पहले जिस सन्देश को भेजने में महीनों का समय लगता था। आज उन संदेशों को भेजने में कुछ सैकण्ड मात्र का समय लगता है।
मोबाइल फ़ोन का आविष्कार:-
आज हम सभी मोबाइल फ़ोन का उपयोग करते है। अब मोबाइल फोन के बिना हमारी जिंदगी नामुमकिन सी लगती है।
मोबाइल फ़ोन का आविष्कार मार्टिन कूपर नामक एक अमेरिकी इंजीनियर ने किया था। उन्होंने 3 अप्रैल 1973 के दिन अपने इस अद्भुत आविष्कार को दुनिया के सामने लाया।
सबसे पहले मोबाइल फोन को दुनिया के बाजार में लाने का काम मोटोरोला नामक कंपनी ने किया। मार्टिन कूपर सन 1970 में इस मोटोरोला कंपनी से जुड़े।
उस समय यह कंपनी वायरलेस फोन की तकनीक पर काम कर रही थी। उनकी 3 वर्षों की कड़ी मेहनत के बाद अन्ततः सन 1973 में जाकर इसका आविष्कार हुआ।
10 वर्षों बाद सन 1983 में इसे बाजारों में लाया गया। इसका वजन उस समय लगभग 2 किलोग्राम था।
एक बार चार्ज करने के बाद इसे लगभग 30 मिनट तक उपयोग में लिया जा सकता था। भारत मे इसे 31 जुलाई, 1995 के दिन लाया गया।
मोबाइल फ़ोन से जुड़े तथ्य:-
आज यदि हम कहे कि आधी से ज्यादा दुनिया मोबाइल फ़ोन का उपयोग कर रही है तो यह कहना गलत नही होगा।
आज दुनिया के लगभग 500 करोड़ से भी अधिक लोग मोबाइल फ़ोन का उपयोग कर रहे है। आज पुराना मोबाइल फोन नए स्मार्ट फ़ोन में बदल गया है।
आज विश्व के सभी देशों की तरक्की मोबाइल फ़ोन की वजह से लगातार बढ़ रही है। यदि भारत की बात करें तो मोबाइल फ़ोन की वजह से भारत के विकास में 16 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी देखने को मिली है।
मोबाइल फ़ोन की वजह से इंटरनेट का उपयोग करना बहुत ही आसान हो गया है।
मोबाइल से होने वाले लाभ:-
मोबाइल फ़ोन के आविष्कार ने पूरी दुनिया को बदलकर रख दिया है। आज मोबाइल फ़ोन की वजह से दुनिया एक छोटे से कमरे में सिमट कर रह गयी है।
मोबाइल फ़ोन के माध्यम से आज हम दुनिया के किसी भी कोने में स्थित व्यक्ति से बात कर सकते है। लेकिन, उस व्यक्ति के पास भी मोबाइल फ़ोन होना चाहिए।
प्राचीन समय मे फ़ोन बहुत बड़े हुआ करते थे लेकिन, धीरे-धीरे इसमें हुए विकास के कारण इसका आकार लगातार छोटा होता जा रहा है। अब यह हमारी जेब में आसानी से आ जाता है।
आज मोबाइल फ़ोन ने टेलीविजन व कंप्यूटर की जगह भी ले ली है। अब मोबाइल फ़ोन के माध्यम से आप इंटरनेट का उपयोग आसानी से कर सकते है।
आज लोग मनोरंजन के लिए टेलीविजन का उपयोग कम और मोबाइल फ़ोन का उपयोग अधिक कर रहे है। इसका उपयोग बहुत आसान है।
अब टचस्क्रीन फ़ोन आ जाने के बाद तो इसे चलाना और भी अधिक आसान हो गया है। इसके माध्यम से घर बैठे सारे बिल भुगतान किये जा सकते है। इससे ऑनलाइन अध्ययन में भी बहुत मदद मिलती है।
आज हम वीडियोकॉल के माध्यम से सामने वाले व्यक्ति का चेहरा भी देख सकते है। यह कहना गलत नही होगा कि मोबाइल फोन ने हमारी जिंदगी बहुत आसान बना दी है।
मोबाइल फ़ोन के नुकसान:-
हमारी प्रकृति का नियम है कि प्रत्येक वस्तु के फायदों के साथ-साथ उसके कुछ नुकसान भी होते है। इसी प्रकार मोबाइल फ़ोन के भी बहुत से नुकसान है।
मोबाइल फ़ोन के ज्यादा उपयोग से मनुष्य के स्वास्थ्य पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। इसके उपयोग से लोगों की आँखों की रोशनी कम होती है। इससे लोगों की एकाग्रता में कमी आई है।
अब लोग कितना भी आवश्यक कार्य कर रहे हो, फोन की एक नोटिफिकेशन आते ही अपना आवश्यक कार्य छोड़कर फ़ोन पर लग जाते है।
फ़ोन के ज्यादा उपयोग से लोगों में मानसिक बीमारियाँ देखने को मिल रही है। कईं लोगों मे चिड़चिड़ापन देखने को मिलता है। मोबाइल फ़ोन ने परिवार के सदस्यों को दूर कर दिया है।
अब परिवार के लोग एक साथ बैठकर भी एक साथ नही होते है। मोबाइल के अधिक उपयोग से बच्चों की स्मरण शक्ति पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है।
उपसंहार:-
मोबाइल फ़ोन आज हमारी जिंदगी की उन आवश्यक वस्तुओं की तरह बनकर उभरा है, जिनके बिना हमारा जीवन संभव नही है।
आज प्रत्येक व्यक्ति सुबह उठते ही सबसे पहले मोबाइल फ़ोन का उपयोग करता है। मोबाइल फ़ोन के बहुत फायदे है, तो कुछ नुकसान भी है।
लेकिन सही बात तो यह है कि मोबाइल फ़ोन ने बहुत से कार्यों को आसान कर दिया है। जबकि, समय के साथ इसकी वजह से कईं बीमारियाँ भी देखने को मिल रही है।
हमें इसके नुकसान को कम करना होगा। हमें मोबाइल फ़ोन का उपयोग जरूरत के अनुसार करना होगा। ताकि, हम इसके नुकसानों को कम से कम कर सके।
अंतिम शब्द
अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।
अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।

नमस्कार, मेरा नाम सूरज सिंह रावत है। मैं जयपुर, राजस्थान में रहता हूँ। मैंने बी.ए. में स्न्नातक की डिग्री प्राप्त की है। इसके अलावा मैं एक सर्वर विशेषज्ञ हूँ। मुझे लिखने का बहुत शौक है। इसलिए, मैंने सोचदुनिया पर लिखना शुरू किया। आशा करता हूँ कि आपको भी मेरे लेख जरुर पसंद आएंगे।