स्वास्थ्य पर निबंध

स्वास्थ्य पर निबंध : Essay on Health in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘स्वास्थ्य पर निबंध’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।
यदि आप स्वास्थ्य पर निबंध से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-
स्वास्थ्य पर निबंध : Essay on Health in Hindi
प्रस्तावना:-
स्वास्थ्य मनुष्य का सबसे बड़ा धन होता है। इसके बिना मनुष्य की हर ख़ुशी अधूरी होती है। स्वस्थ व्यक्ति वह होता है, जो शारीरिक व मानसिक दोनों रूप से तंदरुस्त हो।
स्वस्थ व्यक्ति के शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। स्वास्थ्य से ही हम अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते है। यदि हम स्वस्थ नहीं है, तो हमारे पास कितनी भी सम्पत्ति क्यों न हो, लेकिन हम उसका सुख नहीं ले सकते है।
स्वास्थ्य का महत्व:-
स्वास्थ्य मनुष्य के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। स्वस्थ व्यक्ति ही किसी भी कार्य को मन लगाकर करता है। स्वस्थ व्यक्ति ही जीवन में सफलता प्राप्त कर सकता है और वह ही इस जीवन का आनंद ले सकता है।
अस्वस्थ व्यक्ति कभी भी अपने आसपास के जीवन का आनंद नहीं ले पाता है, क्योंकि वह अपने रोग के दुःख में ही अपना जीवन व्यतीत कर देता है।
एक स्वस्थ व्यक्ति ही जीवन में कुछ प्राप्त करने की कामना कर पाता है और उसको प्राप्त करने के लिए मेहनत भी करता है, क्योंकि स्वस्थ व्यक्ति ही बिना थके लम्बे समय तक कार्य कर सकता है।
बीमार व्यक्ति तो थोड़ा सा कार्य करके ही थक जाता है, उसमे अधिक कार्य करने की क्षमता नहीं होती है।
स्वास्थ्य ही धन है:-
यह स्वास्थ्य ही हमारा असली धन है क्योंकि बिना धन के भी हम अपना जीवन ख़ुशी से जी सकते है, लेकिन यदि हमारा स्वास्थ्य सही नहीं है, तो हम अपना जीवन ख़ुशी से नहीं जी सकते है।
यदि मनुष्य स्वस्थ है, तो वह अपने जीवन में हर परिस्थिति के लिए खड़ा हो सकता है, लेकिन अस्वस्थ व्यक्ति ऐसा नहीं कर पाता है क्योंकि वह मानसिक व शारीरिक दोनों रूप से कमजोर होता है।
अच्छा स्वस्थ्य ही हमें बीमारियों से दूर रखता है और हमें शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनाता है। हमें जीवन में धन कमाने व सुविधाओं को प्राप्त करने के लिए भी स्वस्थ शरीर की आवश्यकता होती है।
इससे हम जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होते है। यह हमारे जीवन की सबसे कीमती चीज है, जो हमें कोई भी धन नहीं खरीदवा सकता है।
अच्छे स्वास्थ्य के लिए आवश्यक बातें:-
अच्छे स्वास्थ्य के लिए आवश्यक बातें निम्नलिखित है:-
- अच्छे स्वास्थ्य के लिए हमें प्रतिदिन व्यायाम व योग करना चाहिए, इससे हमारा शरीर स्वस्थ रहता है।
- हमें पौष्टिक भोजन का ही आहार करना चाहिए।
- नियमित रूप से चिकित्सक के पास जाकर जांच करनी चाहिए।
- पूरी नींद लेनी चाहिए। मनुष्य के लिए कम से कम छह घंटे की नींद लेना आवश्यक है।
- सुबह-सुबह हमें रोजाना घूमने जाना चाहिए।
- हमें हमेशा समय पर भोजन करना चाहिए और कहते समय ज्यादा पानी नहीं पीना चाहिए।
- हमें बाहर का खाना कम से कम खाना चाहिए।
उपसंहार:-
आज हम सभी अपने जीवन में इतने अधिक व्यस्त हो गए है कि अपने स्वास्थ्य को अनदेखा करने लगे है और फ़ास्ट फ़ूड जैसी वस्तुएं खा रहे है।
आज सभी को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना आवश्यक है, जिससे लोग अपने स्वस्थ्य पर ध्यान दें और योग को अपने जीवन में अपनाएं।
स्वस्थ रहने के लिए हमें सभी को आवश्यक कदम उठाने की आवश्यकता है, जिससे हम स्वस्थ रहे और बीमारियों से दूर रहे। यह स्वास्थ्य हमें भगवान का दिया हुआ वरदान है, जिसकी हमें कद्र करनी चाहिए और हमेशा स्वस्थ्य रहने का प्रयास करना चाहिए।
अंतिम शब्द
अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।
अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।