विज्ञान पर निबंध

Essay on Science in Hindi

विज्ञान पर निबंध : Essay on Science in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘विज्ञान पर निबंध’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।

यदि आप विज्ञान पर निबंध से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-

विज्ञान पर निबंध : Essay on Science in Hindi

प्रस्तावना:-

वर्तमान समय विज्ञान का ही है। आज से कुछ समय पहले विज्ञान को लोग ज्यादा नहीं जानते थे, लेकिन कुछ ही समय में विज्ञान ने काफी हद तक विकास कर लिया है।

आज विज्ञान के कारण हम सभी का जीवन जीने का तरीका ही बदल गया है। हमनें सादा जीवन छोड़कर तकनीकी को अपना लिया है। विज्ञान का अर्थ ‘विशेष ज्ञान’ है।

आज मनुष्य की निर्भरता विज्ञान पर काफी अधिक बढ़ गई है। आज इंसान हर छोटी वस्तु के लिए विज्ञान पर ही निर्भर है। मनुष्य अपना जीवन आसान बनाने के लिए लगातार विज्ञान से नए-नए आविष्कार करता ही चला जा रहा है।

आज देश का विकास भी विज्ञान पर ही निर्भर कर रहा है। जो देश विज्ञान में पीछे है, वह देश विकास में भी काफी पीछे छूट जाता है।

विज्ञान के फायदें:-

विज्ञान के विकास से कईं तरह के फायदें हो गए है, जो कि निम्नलिखित है:-

  • विज्ञान के आने से मनुष्य का जीवन सरल बन गया है। जिस कार्य को करने में व्यक्ति को पूरा दिन लग जाता था, वह कार्य अब सिर्फ कुछ ही समय में हो जाता है।
  • विज्ञान के आने से ही आज वाहनों का अविष्कार हो पाया है, जिससे आज हम दुनिया में किसी भी कोने पर कुछ घंटों में पहुंच सकते है।
  • आज विज्ञान ने चिकित्सा के क्षेत्र में भी इतनी तरक्की कर ली है कि आज कईं बड़ी बीमारियों का आसानी से इलाज हो जाता है।
  • आज विज्ञान के कारण इतनी तकनीकी आ गई है कि आज हम घर बैठे किसी भी व्यक्ति से बात कर सकते है।
  • आज मोबाइल फ़ोन और लेपटॉप से कितने कार्य आसानी से हो जाते है, जिसके लिए हमें कईं घंटों तक लाइन लगानी पड़ती थी।
  • आज विज्ञान की सहायता से मनुष्य ने अपनी सुविधा की कईं वस्तुओं का अविष्कार कर लिया है, जिससे हर काम बिना मेहनत के होने लगा है।
  • विज्ञान से आज कृषि भी आसान हो गई है।
  • विज्ञान से संचार भी आसान हो गया है।

विज्ञान के नुकसान:-

विज्ञान के आने से फायदें तो कईं हुए है, लेकिन इसके नुकसान भी काफी अधिक हुए है:-

  • विज्ञान के आने से आज ऐसे रसायनों का निर्माण हो गया है, जो इस प्रकृति और मनुष्य दोनों के लिए काफी खतरनाक है।
  • विज्ञान के आने से मनुष्य में आलस्य भी आ गया है, क्योंकि उसके कार्य तकनीकी की वजह से आसानी से हो जाते है।
  • विज्ञान की वजह से ही परमाणु हथियारों का विकास हुआ है, जो आसानी इस दुनिया को नष्ट कर सकते है।
  • विज्ञान की वजह से लोगों में तकनीकी विकास से सामाजिक दूरी आ गई है।
  • विज्ञान की वजह से फ़ोन के प्रयोग से ह्रदय सम्बन्धी बीमारियाँ भी होती है।
  • विज्ञान की वजह से आतंकवाद को भी बढ़ावा मिला है।
  • विज्ञान के प्रयोग से आज इस पृथ्वी पर प्रदूषण काफी हद तक बढ़ गया है, जो इस प्रकृति के लिए काफी खतरनाक है।

विज्ञान का महत्व:-

आज विज्ञान का महत्व मनुष्य के जीवन में काफी बढ़ गया है। विज्ञान के कारण ही मनुष्य ने आज इतनी तरक्की कर ली है कि वह आज पृथ्वी के बाहर जाने में भी सक्षम हो गया है।

आज प्रत्येक क्षेत्र में चाहे वह शिक्षा हो, चिकित्सा हो या फिर वाणिज्य हो, सभी जगह विज्ञान के संसाधनों का प्रयोग हो रहा है। यह विज्ञान मनुष्य के लिए वरदान बनकर उसके जीवन में आया है।

विज्ञान की सहायता से धीरे-धीरे मनुष्य का विकास तेजी से हो रहा है। आज इसकी वजह से ही हम घर बैठे कईं कार्यों को पूरा कर देते है। आज इसने हमारे जीवन को बेहतर स्थिति में ला दिया है।

उपसंहार:-

विज्ञान का उपयोग पूरी तरह से हम पर निर्भर करता है। हम चाहे तो इसका प्रयोग अपने विकास व देश के विकास में कर सकते है और हम चाहे तो इसका प्रयोग इस पृथ्वी को समाप्त करने में भी कर सकते है।

आज विज्ञान ने इस दुनिया को एक अलग ही जगह पर ला दिया है। आज हम इसकी वजह से ही इतने दूर होने पर भी आपस में जुड़े हुए है।

अंतिम शब्द

अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।

अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।

4.5/5 - (44 votes)

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *