भारत पर निबंध

भारत पर निबंध : Essay on India in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘भारत पर निबंध पर निबंध’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।
यदि आप भारत पर निबंध पर निबंध से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-
भारत पर निबंध : Essay on India in Hindi
प्रस्तावना:-
इस दुनिया में कुल 195 देश है। जिनमें में से एक हमारा भारत देश भी है। भारत, दुनिया के पटल पर अपना एक अलग ही स्थान रखता है।
भारत देश को प्राचीनकाल में सोने के चिड़िया भी कहा जाता था। साथ ही भारत को ज्ञान का भंडार व विश्व गुरु के नाम से भी जाना जाता है।
लेकिन, समय-समय पर हुए बाहरी देशों के किये गए आक्रमण एवं लूट-पाट की वजह से भारत की सारी सम्पदा नष्ट हो गई। लेकिन, उसके पश्चात आज भी भारतीय संस्कृति में ऐसी कईं वस्तुएं मौजूद है, जो दुनिया के लिए आश्चर्य का विषय है।
भारत का भूगोल:-
भारत विश्व के सबसे बड़ा महाद्वीप एशिया का एक देश है। यह एक प्रायद्वीप देश है। यह क्षेत्रफल की दृष्टि से दुनिया का 7वां सबसे बड़ा देश है।
भारत उत्तर में हिमालय व दक्षिण में हिन्द महासागर से घिरा हुआ है। भारत की भौगोलिक स्थिति को समझने के लिए इसे 5 भागों में विभाजित किया है।
उत्तरी हिमालय पर्वतीय प्रदेश |
उत्तर मे गंगा नदी का विशाल मैदान |
थार मरुस्थलीय प्रदेश |
दक्षिण का पठारी प्रदेश |
पूर्वी पश्चिमी तटीय प्रदेश व द्वीप समूह |
इन सभी की अलग-अलग विशेषताएँ है। भारत में कुल 400 से भी अधिक प्रमुख नदियाँ है। नदी जल प्रवाह के अनुसार गंगा भारत की सबसे बड़ी नदी है व लंबाई के अनुसार सिंधु नदी सबसे लंबी नदी है।
भारत की सबसे छोटी नदी अरवरी नदी है। भारत का मुख्य भू-भाग 8°4′ से लेकर 37°6′ उत्तर अक्षांश के बीच है और 68°7′ पूर्व देशांतर से 97°25′ पूर्व देशांतर के मध्य फैला हुआ है।
भारत का क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग किलोमीटर है। कर्क रेखा भारत से मध्य से होकर गुजरती है। यह भारत को 2 भागों में विभाजित करती है। भारत की सबसे ऊँची चोटी का नाम कंचनजंघा है।
भारत का इतिहास:-
वैसे तो भारत का इतिहास बहुत ही पुराना है। यहाँ बहुत से राजा-महाराजाओं व वीरों का जन्म हुआ है, जो न सिर्फ भारत के इतिहास के लिए अपितु विश्व के इतिहास के लिए भी महत्वपूर्ण है।
भारत मे विश्व की सबसे पुरानी सभ्यताएँ पाई गई है, जिन्हें मोहनजोदड़ो व सिंधु घाटी सभ्यता के नाम से भी जाना जाता है। जिन्हें उस समय के अनुसार आधुनिक कहा जा सकता है।
भारत में समय-समय पर बहुत से राजवंशों ने राज किया। भारत के इतिहास को मुख्य रूप से 3 भागों में विभाजित किया गया है।
- प्राचीन इतिहास
- मध्यकालीन इतिहास
- आधुनिक इतिहास
भारत की संस्कृति:-
भारत की संस्कृति विश्व की सबसे प्राचीन संस्कृतियों में से एक है। भारत की संस्कृति में कर्म को बहुत अधिक महत्व दिया गया है। भारतीय सभ्यता को सबसे प्राचीन सभ्यता में से एक माना जाता है।
चीनी सभ्यता के पश्चात भारत की सभ्यता सबसे प्राचीन है। भारतीय संस्कृति की सबसे बड़ी विशेषता इसका जगद्गुरु होना है। भारतीय सभ्यता में सर्वांगीणता, विशालता, उदारता, प्रेम और सहिष्णुता के गुण विद्यमान है।
भारत में कुल 415 भाषाएँ बोली जाती है। यह 2 प्रमुख भाषा-सम्बन्धी परिवार है। जिनमें भारतीय-आर्य भाषाएँ और द्रविण भाषाएँ है। यह मुख्य रूप से हिन्दू, बौद्ध, सिक्ख, जैन, मुस्लिम व ईसाई धर्म को माना जाता है।
भारत की स्वतंत्रता:-
भारत 200 वर्षों तक अंग्रेजों का गुलाम रहा था। भारत को 15 अगस्त 1947 के दिन अंग्रेजों से आजादी मिली थी। यह आजादी भारत के लोगों को इतनी आसानी से नही मिली।
इस आजादी को प्राप्त करने के लिए उन्हें 100 वर्षों तक लगातार लड़ना पड़ा। इस दौरान बहुत से लोगों ने अपनी जान को देश के लिए कुर्बान कर दिया।
जिनमें महात्मा गाँधी, सुभाषचंद्र बोस, जवाहरलाल नेहरू, भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव जैसे न जाने कितने ही क्रांतिकारी शामिल थे।
भारत के राष्ट्रीय प्रतीक:-
किसी भी देश के राष्ट्रीय प्रतीक उस देश की सोच व उसकी संस्कृति को दिखाने का प्रयास करते है। भारत के भी कुछ राष्ट्रीय प्रतीक है। जो निम्नलिखित है:-
भारत का राष्ट्रीय चिन्ह “अशोक स्तंभ” है। |
भारत का राष्ट्रीय ध्वज “तिरंगा” है। |
भारत का राष्ट्रीय पशु “बाघ” है। |
भारत का राष्ट्रीय पक्षी “मौर” है। |
भारत का राष्ट्रीय पुष्प “कमल” है। |
भारत का राष्ट्रीय गान “जन-गण-मन” है। |
भारत की राष्ट्रीय मुद्रा “रूपया” है। |
भारत का राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम” है। |
भारत का राष्ट्रीय खेल “हॉकी” है। |
विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत:-
आज भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। इस देश में सरकार का चुनाव जनता के द्वारा किया जाता है। यहाँ पर पूर्ण रुप से जनता का राज है। यहाँ दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव होता है।
इतने बड़े देश में चुनाव को इतने सही तरीके से कराने के लिए कईं बार विश्व पटल पर भारत की तारीफ़ भी हुई है। भारत में 28 राज्य व 8 केंद्र-शासित प्रदेश है।
यहाँ की सेना दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी सेना है। इसके पड़ोसी देश पाकिस्तान, नेपाल, चीन, बांग्लादेश, भूटान, श्रीलंका, म्यांमार व अफगानिस्तान है।
उपसंहार:-
भारत पूरी दुनिया में अपनी संस्कृति व विदेश नीति के लिए जाना जाता है। भारत एक धर्म-निरपेक्ष देश है। भारत पर्यटन की दृष्टि से विश्व में बहुत मायने रखता है।
यहाँ प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में लोग घूमने आते है। भारत के लोग अपने अतिथि स्वागत के लिए पूरी दुनिया मे पहचाने जाते है। यहाँ सभी धर्म के लोग मिल-जुलकर साथ रहते है।
भारत बहुत ही सुंदर देश है। इसका इतिहास बहुत गौरवमयी रहा है। आज वर्तमान में भी यहाँ तेज़ी से विकास हो रहा है और इसका भविष्य भी बहुत उज्वल है।
हम सभी आशा करते है कि भारत फिर से अपने ज्ञान से विश्व को रास्ता दिखायेगा और पुनः विश्वगुरु बनकर उभरेगा।
अंतिम शब्द
अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।
अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।