महिला सशक्तिकरण पर निबंध

Essay on Women Empowerment in Hindi

महिला सशक्तिकरण पर निबंध : Essay on Women Empowerment in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘महिला सशक्तिकरण पर निबंध’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।

यदि आप महिला सशक्तिकरण पर निबंध से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-

महिला सशक्तिकरण पर निबंध : Essay on Women Empowerment in Hindi

प्रस्तावना:-

महिलाएं इस समाज का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होती है। महिलाओं का विकास किसी भी परिवार व देश के लिए आवश्यक होता है।

महिला सशक्तिकरण का अर्थ महिलाओं को सशक्त, मजबूत व आत्मनिर्भर बनाना है। महिलाएं इतनी सशक्त हो सके कि वह अपने जीवन के महत्वपूर्ण फैसलें स्वयं ले सके।

महिला सशक्तिकरण की आवश्यकता:-

आज के इस विकासशील समाज में महिलाओं का सशक्त होना अत्यंत आवश्यक है अन्यथा वह इस समाज से पिछड़ जाएगी।

इस समाज में महिलाओं को हमेशा ही असमानता का सामना करना पड़ा है, उन्हें हमेशा ही पुरुषों से नीचे समझा गया है। पहले के समय में महिलाओं को इस समाज में कोई भी महत्वपूर्ण स्थान नहीं दिया गया था।

पुरुषों के बिना उनका कोई अस्तित्व ही नहीं था। उन्हें रीती-रिवाजों के नाम पर बांधकर रखा जाता था।

महिलाओं की स्थिति समय के साथ बदली अवश्य है, लेकिन आज भी इस समाज में कईं जगह ऐसी है, जहाँ महिलाएं अपने अधिकारों को प्राप्त नहीं कर पा रही है, वह आज भी सशक्त नहीं है।

इसलिए यह अत्यंत आवश्यक है कि महिलाएं सशक्त हो जाए, ताकि वह इस समाज में अपने अधिकारों को प्राप्त कर सके और उन्हें पुरुषों के समान ही इस समाज में सम्मान मिल सके।

महिला सशक्तिकरण में समस्याएँ:-

महिलाओं को सशक्त बनाने में कईं समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस समाज में महिलाओं के साथ भेदभाव किया जाता है।

लड़कियों की छोटी आयु में ही विवाह कर दिया जाता है, जिससे वह शिक्षा भी प्राप्त नहीं कर पाती है। कईं लड़कियों को तो इस संसार में जीने का अवसर भी प्राप्त नहीं होता है, उन्हें तो पैदा होने से पहले ही मार दिया जाता है।

आज भी इस समाज में कईं जगह लड़कियों को शिक्षित नहीं किया जाता है, जो महिलाओं के सशक्तिकरण में बहुत बड़ी बाधा है। इससे महिलाए सशक्त नहीं बन पाती है।

महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार की भूमिका:-

आज महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार भी कईं कदम उठा रही है, जिसमें उन्होंने महिलाओं के लिए समय-समय पर कईं योजनाएं बनाई है। इससे महिलाओं को शिक्षा व रोजगार उपलब्ध करवाया गया है, यें योजनाएं निम्नलिखित है:-

  • बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओं
  • उज्जवला योजना
  • महिला शक्ति केंद्र
  • सुकन्या समृद्धि योजना
  • फ्री सिलाई योजना
  • सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना 

उपसंहार:-

वर्तमान समय में लड़कियों का सशक्तिकरण होना अत्यंत आवश्यकत है, क्योंकि महिलाओं के सशक्तिकरण से ही उनका विकास सम्भव है।

इससे महिलाएं आत्मनिर्भर बन पाएगी। इसी से इस देश में महिलाओं को पुरुषों के समान ही सम्मान प्राप्त होगा। इसी से इस समाज व देश की उन्नति होगी।

इस समाज में महिलाओं का सशक्तिकरण करना अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए सरकार आवश्यक कदम उठा रही है, लेकिन इसे और मजबूत करना आवश्यक है।

अंतिम शब्द

अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।

अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।

5/5 - (1 vote)

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *