खेल का महत्व पर निबंध

Essay on Importance of Sports in Hindi

खेल का महत्व पर निबंध : Essay on Importance of Sports in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘खेल का महत्व पर निबंध’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।

यदि आप खेल का महत्व पर निबंध से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-

खेल का महत्व पर निबंध : Essay on Importance of Sports in Hindi

प्रस्तावना:-

खेल एक शारीरिक क्रिया होती है। खेल का व्यक्ति के जीवन में होना अत्यंत आवश्यक है। खेल बच्चों के लिए काफी महत्वपूर्ण होते है।

उन्हें खेल खेलना काफी पसंद होता है। खेल एक मनोरंजन का साधन है, लेकिन वर्तमान समय में खेल को एक पेशा भी बना लिया गया है।

खेल में दो प्रतिद्वंदी होते है, जो आपस में खेल खेलते है। उन दोनों प्रतिद्वंदियों में से एक दल खेल जीतता है और एक दल खेल हारता है। खेल लोगों के बीच के प्रेम भाव को प्रकट करता है।

खेल का जीवन में महत्व:-

खेल खेलना प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है। खेल व्यक्ति को स्वस्थ रखता है। यह हमें शारीरिक रूप से मजबूत बनाता है और इसके साथ-साथ हमारा मानसिक विकास भी करता है।

खेल खेलने से हमारी प्रतिरोधक क्षमता का भी विकास होता है और कईं बीमारियाँ हमारे पास भी नहीं आती है। खेल खेलने से बच्चों में प्रेम भाव बढ़ता है और उनका सामाजिक विकास भी होता है।

खेल खेलने से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है। खेल बच्चों को अनुशासन एवं धैर्य का गुण प्रदान करता है। खेल खेलने वाले लोग मोटापे का शिकार भी नहीं होते है और वह हमेशा तंदुरुस्त रहते है। खेल बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास करता है।

खेल में करियर:-

आज खेल को करियर के रूप में भी चुना जा रहा है। प्राचीन समय में खेल खेलना समय की बर्बादी माना जाता था। प्राचीन समय में एक कहावत काफी प्रसिद्ध थी कि ‘पढ़ोगे-लिखोगे तो बनोगे नवाब, खेलोगे-कूदोगे तो होगे खराब’।

लेकिन समय बदलने के साथ यह स्थिति भी बदले गई है। अब लोग खेल खेलने को समय की बर्बादी नहीं मानते है, बल्कि अब तो इसे लोग अपने करियर के रूप में भी चुन रहे है।

एक नौकरी करके आप सिर्फ सीमित धन ही कमा सकते है, लेकिन खेल के जरिए आप सम्मान, नाम और अच्छा घन प्राप्त कर सकते है। आज खेल राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर खेले जाते है। इससे आपको अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिल सकता है।

खेल के प्रकार:-

खेल कईं प्रकार के होते है, जो कि निम्नलिखित है:-

  • शारीरिक खेल:- वह खेल जिन्हें शारीरिक रूप से खेला जाता है अर्थात यह एक शारीरिक क्रिया है, जैसे:- फुटबॉल, क्रिकेट, कबड्डी एवं वालीबाल, आदि। यें खेल मनुष्य को शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाते है।
  • मानसिक खेल:- कुछ खेल ऐसे होते है, जिनमें शारीरिक क्रिया की आवश्यकता नहीं होती है, बल्कि इन्हें अपनी बुद्धि का प्रयोग करके खेला जाता है। यें खेल चेस, कैरमबोर्ड, आदि है।
  • ऑनलाइन खेल:- वें खेल जो मोबाईल अथवा कम्प्यूटर में खेले जाते है। इस समय यें खेल सबसे ज्यादा खेले जाते है। तकनीकी के विकास से ही इन खेलों का विकास हुआ है।

उपसंहार:-

खेलों का महत्व सभी के जीवन में काफी अधिक है। खेल बच्चों के लिए सबसे प्रिय है। उन्हें खेलना-कूदना काफी पसंद होता है। यह उनको स्वस्थ और तंदुरुस्त रखता है। खेल मुख्य रूप से दो प्रकार के होते है:- इंडोर खेल व आउटडोर खेल।

हमें खेलों को महत्व देना चाहिए और बच्चों को खेल खेलने के लिए प्रेरित करना चाहिए और उन्हें उसमें अपने करियर बनाने का अवसर देना चाहिए।

अंतिम शब्द

अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।

अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।

4.8/5 - (89 votes)

Similar Posts

4 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *