विविधता में एकता पर निबंध

विविधता में एकता पर निबंध : Essay on Unity in Diversity in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘विविधता में एकता पर निबंध’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।
यदि आप विविधता में एकता पर निबंध से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-
विविधता में एकता पर निबंध : Essay on Unity in Diversity in Hindi
प्रस्तावना:-
विविधिता में एकता का तात्पर्य अनेकता में एकता से है, जैसे भारत में अनेकता में एकता है। यहाँ अलग-अलग जाति, धर्म व संस्कृति के लोग एक साथ रहते है।
भारत की अनेकता में एकता दुनिया में प्रसिद्ध है। यह इसका गुण व ताकत है। दुनिया में भारत ऐसा सिर्फ एक ही देश है। एकता का अर्थ आपस में जोड़े रखना है।
जहाँ एकता होती है, वहाँ कोई भी समस्या आसानी से सुलझ जाती है। एकता हमेशा ताकत लाती है और मजबूती बनाती है। एकता जोड़ने का कार्य करती है।
विविधता एकता का महत्व:-
एकता का महत्व हमारे जीवन में काफी अधिक है। विविधता में एकता समाज को मजबूत व संपन्न बनाती है। जिस देश में एकता होती है, वह देश कभी भी आसानी से नहीं टूटता है।
एक अकेली लकड़ी को तोडना तो आसान होता है, लेकिन एक लकड़ी के गठ्ठे को तोड़ना बहुत कठिन होता है। एकता का यही फायदा होता है कि वह आपको आसानी से टूटने नहीं देती है।
जिस परिवार व देश में एकता होती है, वह बड़ी से बड़ी समस्या से आसानी से लड़कर जीत सकते है। एकता का व्यक्ति के जीवन में होना काफी आवश्यक है।
एकता व्यक्ति को शक्ति प्रदान करती है, जिससे वह किसी भी चीज का सामना करने में सक्षम होता है। यह मनुष्य को बल प्रदान करती है।
भारत की एकता:-
भारत में विविधता में एकता है। यहाँ न सिर्फ अलग-अलग धर्म के लोग एक साथ रहते है, बल्कि यहाँ अलग रूप, रंग, भाषा व पहनावा भी है। यहाँ आज ही नहीं बल्कि कईं पीढ़ियों से ऐसा ही रहा है।
यहाँ सभी लोग एक साथ मिलकर एकजुटता के साथ रहते है और अपना जीवन व्यतीत करते है। यही भारत की सबसे बड़ी ताकत है और यही बात भारत को पूरी दुनिया से अलग बनाती है।
इतना अंतर होने के बावजूद भी इस देश में लोग प्रेम के साथ रहते है। इस देश की अनेकता में एकता ही इस देश की सुंदरता है।
भारत की यह एकता ही थी, जिसने उसे आजादी दिलाई अन्यथा आजादी प्राप्त कर पाना काफी मुश्किल था। लेकिन लोगों ने एकता का परिचय देते हुए भारत को स्वतंत्र देश बनाया। एकता ही इसे आज जोड़ी हुई है।
एकता के फायदें:-
एकता से बहुत से फायदें है, जो कि निम्नलिखित है:-
- एकता प्रेम भाव को बढ़ाती है।
- एकता देश व समाज को मजबूत बनाती है।
- एकता से देश शक्तिशाली होता है।
- एकता से समाज में भ्रष्टाचार व अपराध कम होते है।
- एकता से किसी भी असंभव कार्य को पूरा किया जा सकता है।
- एकजुटता से किये हुए कार्यों से अधिक लाभ होता है ।
- एकता समाज को जोड़ने का कार्य करती है।
- एकता से देश का विकास भी होता है।
उपसंहार:-
आज एकता काफी कम हो गई है। आज समाज में लोगों के बीच में दूरियां बढ़ गई है, जिससे प्रेमभाव व एकता ख़त्म होती जा रही है। कुछ लोग इसका फायदा उठाकर लोगों को आपस में भड़काते है और उन्हें तोड़ने का प्रयास करते है।
हमें एकता के महत्व को समझना चाहिए और दूसरों को भी समझना चाहिए, ताकि हम सभी में एकता बनी रहे। हमें हमेशा एकता बनाए रखना चाहिए।
अंतिम शब्द
अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।
अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।

नमस्कार, मेरा नाम सूरज सिंह रावत है। मैं जयपुर, राजस्थान में रहता हूँ। मैंने बी.ए. में स्न्नातक की डिग्री प्राप्त की है। इसके अलावा मैं एक सर्वर विशेषज्ञ हूँ। मुझे लिखने का बहुत शौक है। इसलिए, मैंने सोचदुनिया पर लिखना शुरू किया। आशा करता हूँ कि आपको भी मेरे लेख जरुर पसंद आएंगे।
मुझे यह जानकारी बहुत पसंद आई।मेरा आपसे अनुरोध है कि मेरे लिए संयुक्त परिवार पर एक निबंध लिख दे।
धन्यवाद
धन्यवाद! जरुर हम जल्दी ही संयुक्त परिवार पर निबंध लिखेंगे