प्रतीप अलंकार की परिभाषा, भेद और उदाहरण

प्रतीप अलंकार की परिभाषा : Prateep Alankar in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘प्रतीप अलंकार की परिभाषा’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।
यदि आप प्रतीप अलंकार से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-
प्रतीप अलंकार की परिभाषा : Prateep Alankar in Hindi
प्रतीप का अर्थ ‘उल्टा’ होता है। जहाँ पर उपमा के अंगों में उलटफेर करने से अर्थात उपमेय को उपमान के समान न कहकर उलटकर उपमान को ही उपमेय कहा जाता है, तो वहाँ पर ‘प्रतीप अलंकार’ होता है।
प्रतीप अलंकार में 2 वाक्य ‘उपमेय वाक्य’ तथा द्वितीय ‘उपमान वाक्य’ होते है। लेकिन, इन दोनों वाक्यों में सदृश्य का साफ कथन नहीं होता है और वह व्यंजित रहता है। इन दोनों में साधारण धर्म एक ही होता है, लेकिन उसे भिन्न-भिन्न प्रकार से कहा जाता है।
प्रतीप अलंकार के उदाहरण
प्रतीप अलंकार के उदाहरण निम्न प्रकार है:-
उदाहरण 1
बिदा किये बहु विनय करि,
फिरे पाइ मनकाम।
उतरि नहाये जमुन-जल,
जो शरीर सम स्याम।।
स्पष्टीकरण:- उपर्युक्त वाक्य में श्यामल शरीर की उपमा यमुना के नीले जल से की जा रही है, लेकिन यहाँ श्री राम के श्यामल शरीर की भांति यमुना का जल बताया गया है। अतः यह ‘प्रतीप अलंकार’ का उदाहरण है।
उदाहरण 2
गर्व कर रघुनन्दन जिन मन माह।
देखउ आपनि मूरति सिय के छाँह।।
उदाहरण 3
अति उत्तम दृग मीन से कहे कौन विधि जाहि।
काहे करत गुमान ससि! तव समान मुख मंजु।।
उदाहरण 4
मुख आलोकित जग करै, कहो चन्द केहि काम?
‘लोचन से अंबुज बने मुख सो चंद्र बखानु!
उदाहरण 5
सखि! मयंक तव मुख सम सुन्दर।
गरब करति मुख को कहा चंदहि नीकै जोई।।
उदाहरण 6
तीछन नैन कटाच्छ तें मंद काम के बान!
बहुत विचार कीन्ह मन माहीं, सीय वदन सम हिमकर नाहीं।
उदाहरण 7
नेत्र के समान कमल है।
प्रतीप अलंकार से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न
-
प्रतीप अलंकार की परिभाषा क्या है?
प्रतीप का अर्थ ‘उल्टा’ होता है। जहाँ पर उपमा के अंगों में उलटफेर करने से अर्थात उपमेय को उपमान के समान न कहकर उलटकर उपमान को ही उपमेय कहा जाता है, तो वहाँ पर ‘प्रतीप अलंकार’ होता है।
अंतिम शब्द
अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।
अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।

नमस्कार, मेरा नाम सूरज सिंह रावत है। मैं जयपुर, राजस्थान में रहता हूँ। मैंने बी.ए. में स्न्नातक की डिग्री प्राप्त की है। इसके अलावा मैं एक सर्वर विशेषज्ञ हूँ। मुझे लिखने का बहुत शौक है। इसलिए, मैंने सोचदुनिया पर लिखना शुरू किया। आशा करता हूँ कि आपको भी मेरे लेख जरुर पसंद आएंगे।