ईमानदारी पर निबंध

ईमानदारी पर निबंध : Essay on Honesty in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘ईमानदारी पर निबंध’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।
यदि आप ईमानदारी पर निबंध से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-
ईमानदारी पर निबंध : Essay on Honesty in Hindi
प्रस्तावना:-
ईमानदारी एक नैतिक अवधारणा है। ईमानदारी से तात्पर्य जीवन के आयामों में सच्चाई से उतरना है। ईमानदारी मनुष्य में अच्छाई को जन्म देती है। इससे मनुष्य में अपने कार्य के प्रति निष्ठा पैदा होती है।
ईमानदारी से मनुष्य को संतुष्टि प्राप्त होती है। ईमानदारी महान लोगों की पहचान होती है। ईमानदारी का ज्ञान दिया नहीं जाता है बल्कि यह तो मनुष्य में स्वयं ही आता है अथवा उसके संस्कारों से उसे प्राप्त होता है।
ईमानदारी से अनुशासन, सच्च बोलना और अच्छे व्यवहार का जन्म होता है। इससे मनुष्य अपने जीवन के पहलुओं में दूसरों के प्रति सच्चाई रखता है।
ईमानदारी का महत्व:-
ईमानदारी का महत्व काफी अधिक होता है। ईमानदारी रखने वाला व्यक्ति अपने जीवन में नैतिकताओं के साथ ही अपने कार्य करता है। वह हमेशा गलत चीजों से दूर रहने का प्रयास करता है।
इसके होने से दूसरे व्यक्ति के मन में आपके लिए विश्वास पैदा होता है और समाज में आपका सम्मान भी बढ़ता है। इससे व्यक्ति अपने जीवन में कभी भी अनैतिक व धोखेबाजी को नहीं अपनाता है और नैतिकता के रास्ते पर ही अपना जीवन जीता है।
बिना ईमानदारी के हम कभी भी किसी भी व्यक्ति के साथ विश्वास का रिश्ता नहीं बना सकते है। एक बार व्यक्ति जब अपने जीवन में बेईमानी का रास्ता अपना लेता है, तो उस पर सभी का विश्वास कम हो जाता है।
ईमानदार लोगों पर व्यक्ति आँख बंद करके भी विश्वास कर लेता है। ईमानदारी मनुष्य में सच्चाई पैदा करती है और झूठ से लड़ने की क्षमता देती है।
ईमानदारी के फायदें:-
ईमानदार होने के कईं फायदें है, जो कि निम्न लिखित है:-
- ईमानदारी सच्चाई को बढ़ावा देती है।
- ईमानदारी समाज में नैतिकता का प्रचार करती है।
- ईमानदारी से मनुष्य चिंताओं और परेशानियों के तनाव से दूर रहता है।
- बेईमान व्यक्ति के मुकाबले ईमानदार व्यक्ति ज्यादा सुखी व चिंतामुक्त होता है।
- ईमानदारी से आपके प्रति लोगों में विश्वास की भावना बढ़ती है।
- ईमानदारी से भ्रष्टाचार व कईं समाज की बुराइयों को समाप्त किया जा सकता है।
- ईमानदार होने से व्यक्ति में हमेशा सकारात्मक भावना ही रहती है, वह कभी भी नकारात्मक नहीं होता है।
- ईमानदारी दूसरों को आपके प्रति आसानी से आकर्षित कर लेती है और आपका महत्व बढ़ती है।
- ईमानदारी आपको दूसरों से अधिक प्रेम, विश्वास और कमयाबी दिलाती है।
ईमानदारी की आवश्यकता:-
आज इस समाज में ईमानदारी काफी कम होती जा रही है। लोग थोड़े से धन के लालच में आकर अपना ईमान ही बेच देते है। आज लोग एक-दूसरे पर विश्वास करने से डरते है। वर्तमान समय में धोखाधड़ी तो आम बात हो गई है।
यह समाज अपनी नैतिकता खोता चला जा रहा है। इसलिए, इस समाज में ईमानदारी के होने की काफी आवश्यकता है। जिससे समाज में नैतिकता बनी रहें और लोग एक-दूसरे पर बिना शक के विश्वास कर सके।
उपसंहार:-
ईमानदारी एक गुण है, जो व्यक्ति में होना आवश्यक है। इस समाज में संतुलन बनाए रखने के लिए लोगों में ईमानदारी का गुण होना अत्यंत आवश्यक है।
हम सभी को अपने जीवन में ईमानदारी को अपनाना होगा और इसके मूल्य को समझना होगा। जब लोग ईमानदारी को अपनाएंगे, तभी तो हमारा यह समाज एक सभ्य समाज बन पाएगा और लोग एक-दूसरे पर आसानी से विश्वास कर पाएंगे।
हमें अपने बच्चों को हमेशा ईमानदारी के लिए प्रेरित करना चाहिए। इसके महत्व व फायदों से अवगत करना चाहिए। इससे एक दिन इस देश में भ्रष्टाचार भी कम हो जाएगा, लेकिन इसके लिए हम सभी को अपने अपने प्रयास करने होंगे।
अंतिम शब्द
अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।
अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।

नमस्कार, मेरा नाम सूरज सिंह रावत है। मैं जयपुर, राजस्थान में रहता हूँ। मैंने बी.ए. में स्न्नातक की डिग्री प्राप्त की है। इसके अलावा मैं एक सर्वर विशेषज्ञ हूँ। मुझे लिखने का बहुत शौक है। इसलिए, मैंने सोचदुनिया पर लिखना शुरू किया। आशा करता हूँ कि आपको भी मेरे लेख जरुर पसंद आएंगे।