भारतीय संस्कृति पर निबंध

भारतीय संस्कृति पर निबंध : Essay on Indian Culture in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘भारतीय संस्कृति पर निबंध’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।
यदि आप भारतीय संस्कृति पर निबंध से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-
भारतीय संस्कृति पर निबंध : Essay on Indian Culture in Hindi
प्रस्तावना:-
भारत विभिन्न संस्कृतियों का देश है। भारत की संस्कृति दुनिया की सबसे पुरानी संस्कृति है, जिसे लगभग 5000 वर्ष प्राचीन माना जाता है। भारतीय संस्कृति पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है।
सभ्यता को शरीर व संस्कृति को आत्मा माना जाता है, यें एक-दूसरे के पूरक होते है। संस्कृति इस समाज को सभ्य बनती है। किसी भी देश के आदर्श व जीवनयापन का तरीका ही उसकी संस्कृति होती है।
भारत की संस्कृति में धार्मिक संस्कार एवं मान्यताएं है। लोग अपने धर्म के अनुसार परम्पराओं का पालन करते है। भारत समृद्ध संस्कृति वाला देश है, जिसकी सभ्यता से बड़ी सभ्यता कोई नहीं है।
संस्कृति का महत्व:-
संस्कृति एक समाज की ताकत होती है। वह एक समाज को जोड़कर रखने का कार्य करती है। संस्कार एक व्यक्ति को जीवन जीने का सही तरीका सिखाती है।
यें संस्कार हमारी पूंजी होते है, जो मनुष्य को सभ्य बनाते है। यें सामाजिक एकता को बढ़ावा देते है। हमारे देश की संस्कृति हमारें इतिहास को दर्शाती है।
संस्कृति इस समाज का रचनात्मक विकास करती है। यह हमें हमारा अस्तित्व प्रदान करती है। हमारी संस्कृति दूसरों को दिखाती है कि हम कौन है।
यह हमारे जीवन की गुणवत्ता बढ़ाती है, इसलिए किसी भी देश में संस्कारों का होना अत्यंत आवश्यक है। संस्कृति एक समाज को जीवन प्रदान करती है। इससे समाज व व्यक्ति दोनों का कल्याण होता है।
भारतीय संस्कृति की विशेषताएँ:-
भारतीय संस्कृति की विभिन्न विशेषताएँ है, जो कि निम्नलिखित है:-
- भारतीय संस्कृति विश्व की सबसे प्राचीन व समृद्ध संस्कृति है।
- भारतीय संस्कृति काफी उदार संस्कृतियों में से एक है।
- भारत की संस्कृति विविधता में एकता वाली संस्कृति है, क्योंकि यहाँ पर विभिन्न संस्कृतियों के लोग एक साथ रहते है।
- भारतीय संस्कृति में आध्यात्मिकता है।
- भारतीय संस्कृति काफी सहनशीलता वाली संस्कृति है, जिसने काफी आक्रमण सहें है और उसके बाद भी आज यह अपनी मूल स्थिति में है।
- विश्व की अनेकों संस्कृतियां समय के साथ समाप्त हो चुकी है, लेकिन भारत की संस्कृति निरंतर रूप से चली आ रही है।
- भारतीय संस्कृति शिशुनः संस्कृति है।
- भारत की संस्कृति में वर्णाश्रम व्यवस्था भी पाई जाती है।
- हमारी संस्कृति समानता रखने वाली संस्कृति है।
- भारतीय संस्कृति पुरे विश्व को एक परिवार के रूप में मानती है।
- यह संस्कृति प्रकृति प्रेमी संस्कृति रही है।
भारत की संस्कृति:-
भारत की संस्कृति हमेशा उदारता वाली संस्कृति रही है। यहाँ पर प्रत्येक धर्म को सम्मान दिया जाता है। भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है। इसकी संस्कृति दयालुता वाली है। यह आपको बड़ों का सम्मान करना सिखाती है।
भारत की संस्कृति अतिथि देवो भवः की संस्कृति है अर्थात इस संस्कृति में मेहमान को एक भगवान के समान समझा जाता है।
भारत ऐसा देश है, जहाँ विभिन्न धर्मों व जातियों के लोग एक साथ रहते है। आज समय बदलने के बाद बहुत सी संस्कृतियाँ विलुप्त हो गई है, लेकिन भारत की संस्कृति आज भी मौजूद है।
उपसंहार:-
भारत की संस्कृति एक महान संस्कृति है। यहाँ पर योग व आध्यात्म पर विश्वास किया जाता है। भारत की संस्कृति बड़ी धर्मिक है। यहाँ लोग पूजा-पाठ व व्रतों में विश्वास रखते है। भारतीय संस्कृति मावनतावादी संस्कृति है।
हमें इस संस्कृति का सम्मान करना चाहिए और इसे अपनाना चाहिए और भविष्य में आने वाली पीढ़ियों को भी इससे अवगत करना चाहिए, ताकि यह संस्कृति ऐसे ही चलती रहे और कभी भी विलुप्त न हो।
अंतिम शब्द
अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।
अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।