ज्ञान पर निबंध

ज्ञान पर निबंध : Essay on Knowledge in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘ज्ञान पर निबंध’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।
यदि आप ज्ञान पर निबंध से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-
ज्ञान पर निबंध : Essay on Knowledge in Hindi
प्रस्तावना:-
ज्ञान का अर्थ किसी भी वस्तु के बारे में जानकारी रखना है। ज्ञान एक शक्ति होती है, जो कि अनुभव व अध्ययन से प्राप्त की जा सकती है।
यह ज्ञान हमें सफलता की तरफ ले जाता है। ज्ञान के बिना हम अपना जीवन एक जानवर की तरह ही जीते है। यह हमें सीखने में सहायता करता है।
ज्ञान हमें कहीं व किसी भी चीज से प्राप्त हो सकता है, चाहे वह कोई सजीव हो अथवा निर्जीव, हमें कोई भी ज्ञान प्रदान कर सकती है।
किसी भी विषय को समझकर उसका उपयोग करना ही ज्ञान है। बिना उपयोग किया हुआ ज्ञान भी बेकार ही होता है।
ज्ञान की विशेषताएँ:-
ज्ञान के कईं फायदें है, जो कि निम्नलिखित है:-
- ज्ञान से व्यक्ति में जागरूकता फैलती है।
- ज्ञान से व्यक्ति को सफलता प्राप्त होती है।
- ज्ञान से व्यक्ति को अपने आसपास की जानकारी प्राप्त होती है।
- ज्ञान शक्ति होती है।
- ज्ञान बाँटने से बढ़ता है, यह कभी भी कम या ख़त्म नहीं होता है।
- ज्ञान में निरंतरता होती है।
- ज्ञान का स्रोत सुचना है।
ज्ञान का महत्व:-
ज्ञान का हमारे जीवन में काफी महत्व है। यह व्यक्ति के जीवन में प्रकाश का कार्य करता है। ज्ञानी व्यक्ति कभी भी इस संसार की मोहमाया में नहीं फंसता है।
ज्ञान से व्यक्ति सफलता की राह में आगे बढ़ता है और अपनी आकांक्षाएं पूरी करता है। ज्ञान मनुष्य के जीवन में एक रीढ़ की हड्डी की तरह कार्य करता है।
यह सच्चाई तक पहुंचने की एक राह है। इससे मनुष्य का जीवन अंधेरें से उजाले की तरफ जाता है और वह एक अच्छा जीवन जीता है। इसके बिना हम जीवन में सफलता को प्राप्त करने के बारे में सोच भी नहीं सकते है।
ज्ञान की खोज:-
ज्ञान एक ऐसी चीज है, जिसकी खोज करने का कोई समय या स्थान नहीं होता है, इसे आप कभी भी प्राप्त कर सकते है। इसके लिए कोई आयु निश्चित नहीं है।
ज्ञान एक अपार सागर के समान होता है, जिसका कोई अंत ही नहीं है। इसे आप जितना प्राप्त करें, यह उतना ही बढ़ता चला जाएगा। एक व्यक्ति अपने रोजमर्रा के जीवन में प्रत्येक वस्तु से ज्ञान प्राप्त करता है।
ज्ञान एक अपार धन है, जिसे जितना प्राप्त करों, यह कम ही लगता है और व्यक्ति और अधिक प्राप्त करने का प्रयास करता है।
आज ज्ञान ने ही मनुष्य का जीवन परिवर्तित करके रख दिया। आज इस ज्ञान के कारण ही हम विकास की राह में इतने आगे बढ़ चुके है।
उपसंहार:-
ज्ञान के बिना हमारा जीवन अंधकारमयी है। इसके आने से हम सभी का जीवन प्रकाशमयी हो जाता है। जिस व्यक्ति के पास ज्ञान है, वह व्यक्ति जीवन की प्रत्येक वस्तु प्राप्त कर सकता है, उसके लिए कुछ भी दूर नहीं है।
ज्ञान के लिए बुद्धि का होना भी अत्यंत आवश्यक है। इसके बिना ज्ञान को प्राप्त ही नहीं किया जा सकता है। शिक्षा ज्ञान को बढ़ाने का कार्य करती है। इससे हमें कईं तरह की जानकारियाँ प्राप्त होती है।
अंतिम शब्द
अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।
अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।

नमस्कार, मेरा नाम सूरज सिंह रावत है। मैं जयपुर, राजस्थान में रहता हूँ। मैंने बी.ए. में स्न्नातक की डिग्री प्राप्त की है। इसके अलावा मैं एक सर्वर विशेषज्ञ हूँ। मुझे लिखने का बहुत शौक है। इसलिए, मैंने सोचदुनिया पर लिखना शुरू किया। आशा करता हूँ कि आपको भी मेरे लेख जरुर पसंद आएंगे।