यातायात के साधन पर निबंध

यातायात के साधन पर निबंध : Essay on Means of Transport in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘यातायात के साधन पर निबंध’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।
यदि आप यातायात के साधन पर निबंध से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-
यातायात के साधन पर निबंध : Essay on Means of Transport in Hindi
प्रस्तावना:-
मनुष्य के जीवन में यातायात के कईं साधन मौजूद है, जिन्होंने हमारे जीवन जीने की दिनचर्या को आसान बना दिया है। यातायात का अर्थ परिवहन सेवा है, जो कि मनुष्य की यात्रा को यातायात साधनों के द्वारा सरल बनाता है।
यातायात साधन कईं प्रकार के होते है, जैसे:- कार, बस, रेलगाड़ी, हवाई-जहाज, पानी का जहाज, ऑटो, ट्रक, आदि। प्राचीनकाल में लोगों के पास इतनी अधिक सुविधाएँ नहीं होती थी, इसलिए उन्हें यात्रा करने से पहले काफी अधिक सोच-विचार करना पड़ता था।
उस समय लोग बैलगाड़ी और घोड़ागाड़ी जैसे साधनों का प्रयोग करते थे, जिनके द्वारा यात्रा करने में काफी अधिक समय खर्च हो जाता था, इसलिए मनुष्य ने समय के साथ उन्नति और आविष्कार भी किया।
यातायात के प्रकार:-
बीते कुछ वर्षों में विज्ञान काफी अधिक तेजी से तरक्की कर रहा है, प्राचीनकाल में जहाँ लोगों को यात्रा करने में काफी तकलीफ होती थी और उनका काफी समय भी खर्च होता था, वहीं आज यात्रा कुछ घंटों में पूरी हो होती है।
वैसे तो यातायात को मुख्य रूप से तीन भागों में बांटा गया है, जो कि जलमार्ग यातायात, थलमार्ग यातायात और हवाई यातायात है।
जलमार्ग यातायात:-
इस पृथ्वी के कुल 73 प्रतिशत भाग पर जल मौजूद है और अधिक वजन वाले सामान एक स्थान से दूसरे स्थान पर जल के रास्ते ले जाने को ही जलमार्ग यातायात कहते है।
थलमार्ग यातायात:-
थलमार्ग यातायात अथवा सड़क के रास्तों से किये जाने वाला परिवहन थलमार्ग यातायात कहलाता है। सड़क यातायात को सबसे अधिक चुना जाता है।
सड़क यातायात के कुछ नियम बनाए गए है। उन नियमों का उल्लंघन करने वाले को दंड दिया जाता है। कम दूरी के लिए यह सड़क यातायात सबसे अधिक अनुकूल है।
हवाई यातायात:- आकाश मार्ग से यातायात करने वाले को हवाई यातायात कहते है। अधिकतर लोग हवाई यातायात का प्रयोग लंबी दूरी तथा कम समय में यात्रा पूरी करने के लिए करते है और इसके साथ ही इसकी कीमत काफी अधिक होती है।
यातायात के लाभ:-
यातायात के साधनों के अनेक लाभ होते है। परिवहन से हम लोग एक स्थान से दूसरे स्थान तक यात्रा आसानी से कर सकते है।
किसान की सब्जी यातायात के द्वारा ही सही समय पर मंडी अथवा कारखाने पर पहुंच जाती है, इससे किसान को बढ़ावा मिलता है और देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होती है।
एक देश में उत्पादित सामान को दूसरे देश में भेजने के लिए यातायात का प्रयोग किया जाता है। यातायात के साधनों का निर्माण और संचालन करने के लिए कर्मचारियों की आवश्यकता होती है, जिससे देश में रोजगार को बढ़ावा मिलता है।
यातायात के कारण एक बीमार व्यक्ति अस्पताल समय पर पहुंच पाता है। परिवहन से ही गांव और शहरों का संबंध बनता है और लोग आपस में जुड़ पाते है, जिससे समय की बचत होती है और देश उन्नति की तरफ जाता है।
यातायात के नुकसान:-
प्रत्येक वस्तु के नुकसान तथा फायदें दोनों ही होते है। ठीक इसी प्रकार यातायात के भी फायदें के साथ-साथ कुछ नुकसान है, जो कि निम्नलिखित है:-
- यातायात के साधनों से निकलने वाला धुआं वायु और पर्यावरण को दूषित करता है।
- बरसात अथवा बाढ़ के मौसम में सड़के उपयोग के लिए असुरक्षित हो जाती है।
- मोटर परिवहन के मामले में दुर्घटनाएं होंने की अधिक संभावना होती है। इस प्रकार मोटर परिवहन ‘रेल परिवहन’ के जितना अधिक सुरक्षित नहीं है।
- रेल की गाज को बनाने के लिए बड़े-बड़े पहाड़ों और जंगलों की कटाई की जाती है, जिसके परिमाणस्वरूप पर्यावरण असंतुलित होता है।
- अधिक भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाम लगने से ध्वनि प्रदूषण की समस्या बढ़ती जा रही है।
- जलमार्ग यातायात में जहाज से निकलने वाला धुआं पानी को दूषित करता है।
- हवाई मार्ग में चलने वाला साधन पक्षियों से टकराकर उनकी मृत्यु कर देता है।
उपसंहार:-
यातायात के साधन हम सभी के जीवन में काफी अधिक उपयोगी होते है। इनके द्वारा हम एक स्थान से दूसरे स्थान तक आसानी से जा सकते है।
यातायात के साधनों से मानव जीवन को जहाँ काफी अधिक सुलभता प्रदान की है, वहीं कुछ हानियां भी दी है। इन यातायात के साधनों के कारण प्रतिदिन हजारों लोगों की दुर्घटना के कारण मृत्यु हो जाती है।
इन साधनों ने मनुष्य के जीवन को आलसी बना दिया है, जिस कारण लोग थोड़ी ही दुरी की यात्रा के लिए यातायात का प्रयोग करते है। साधनों के कारण मनुष्य ने पैदल चलना ही छोड़ दिया है।
हम यातायात के साधनों का प्रयोग करके पर्यावरण को प्रदूषित करते जा रहे है। जिसके कारण भारी बारिश, बाढ़ तथा भूकंप जैसी समस्याएं हो रही है।
हमें अपने पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए यातायात का कम से कम प्रयोग करना पड़ेगा। हमें इन यातायात के साधनों का सुरक्षापूर्वक उपयोग करना चाहिए।
अंतिम शब्द
अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।
अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।