भारत में महिला शिक्षा पर निबंध

Essay on Women Education in India in Hindi

भारत में महिला शिक्षा पर निबंध : Essay on Women Education in India in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘भारत में महिला शिक्षा पर निबंध’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।

यदि आप भारत में महिला शिक्षा पर निबंध से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-

भारत में महिला शिक्षा पर निबंध : Essay on Women Education in India in Hindi

प्रस्तावना:-

एक महिला इस समाज का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होती है, इसलिए महिलाओं की शिक्षा काफी आवश्यक है। लेकिन, भारत आज भी महिलाओं की शिक्षा के क्षेत्र में काफी पीछे है।

पहले तो महिलाओं को शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार भी प्राप्त नहीं था। पहले महिलाएं सिर्फ घर की चारदीवारों में रहती थी।

आज भी गाँव के इलाकों में महिलाओं की स्थिति दयनीय है। वें आज भी अशिक्षा में जीवनयापन कर रही है और उनका बाल विवाह कर दिया जाता है।

लकड़ियों के साथ हमेशा ही लैंगिक भेदभाव होता आ रहा है। आज भी कईं जगहों पर महिलाओं को इस भेदभाव का सामना करना पड़ता है।

जहाँ एक लड़का अच्छी शिक्षा प्राप्त करता है, वहाँ एक लड़की को घर के काम करना सिखाया जाता है ताकि वह अपने ससुराल में सभी कार्य कर सके।

महिला शिक्षा का महत्व:-

महिलाओं की शिक्षा का महत्व काफी अधिक है। महिलाएं एवं पुरुष दोनों ही इस समाज को बनाते है। उनका समान रूप से शिक्षित होना आवश्यक है।

महिलाएं शिक्षित होंगी, तभी समाज व देश भी विकसित हो पाएगा। एक पुरुष के शिक्षित होने से सिर्फ वह स्वयं ही शिक्षित होगा, लेकिन एक महिला के शिक्षित होने से उसका पूरा परिवार शिक्षित होता है।

महिला के शिक्षित होने से देश की आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा और उत्पादकता में भी वृद्धि होगी।

शिक्षित होने से महिलाएं अपने विरुद्ध होने वाले अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठा सकती है। महिलाओं के शिक्षित होने से वह अपने कर्तव्यों व अधिकारों के प्रति जागरूक हो सकती है।

महिला शिक्षा के फायदें:-

महिला के शिक्षित होने के कईं फायदें है, जो कि निम्नलिखित है:-

  • महिला के शिक्षित होने से वह महिला इस समाज में आत्मनिर्भर बन पाएगी।
  • महिलाओं के शिक्षित होने से उनके खिलाफ होने वाले उत्पीड़न को रोका जा सकता है।
  • शिक्षा से महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो सकती है।
  • महिलाओं के शिक्षित होने से वें आर्थिक रूप से भी मजबूत हो पाएगी।
  • महिला शिक्षा से देश के विकास में भी सहायता मिलती है।
  • महिला शिक्षा से महिला भी इस समाज में अपना नाम बना सकती है।

महिलाओं की शिक्षा के लिए सरकार द्वारा बनाई गई योजनाएं:-

  • सर्व शिक्षा अभियान
  • महिला समृद्धि योजना
  • इंदिरा महिला योजना
  • रोज़गार तथा आमदनी हेतु प्रशिक्षण केंद्र
  • बालिका समृद्धि योजना
  • राष्ट्रीय महिला कोष
  • बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ योजना
  • सुकन्या समृद्धि योजना
  • राज्य सरकार बालिका योजना
  • केंद्र सरकार द्वारा बालिका योजना

उपसंहार:-

शिक्षा प्राप्त करना प्रत्येक व्यक्ति का अधिकार है, चाहे वह महिला हो अथवा पुरुष। लेकिन, महिलाओं के साथ यह भेदभाव किया जाता आ रहा है।

अब धीरे-धीरे समय बदल रहा है और महिला शिक्षा को बढ़ावा मिल रहा है। आज महिलाएं शिक्षा के मामले में पुरुषों से भी आगे जा चुकी है। आज वह शिक्षा प्राप्त करके आत्मनिर्भर बन चुकी है।

महिलाएं अपने अधिकारों व अपने साथ होने वाले अत्याचारों के खिलाफ लड़ पा रही है, लेकिन यह स्थिति अभी भी पूरी तरह से सुधरी नहीं है, इसलिए हम सभी को महिला शिक्षा को बढ़ावा देना चाहिए।

अंतिम शब्द

अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।

अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।

Give 5 Star Rating

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *