मोटापा पर निबंध

मोटापा पर निबंध : Essay on Obesity in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘मोटापा पर निबंध’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।
यदि आप मोटापा पर निबंध से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-
मोटापा पर निबंध : Essay on Obesity in Hindi
प्रस्तावना:-
मोटापा क्या है? जब किसी व्यक्ति का वजन एक नियमित वजन से ज्यादा बढ़ जाता है, तो उसे मोटा कहा जाता है। जब हमारे शरीर में वसा बढ़ जाती है, तो हम मोटे हो जाते है।
इसे एक बीमारी की तरह माना जाता है। मोटापा को बीमारी की जड़ कहा जाता है, क्योंकि मोटापा से कईं तरह की बीमारियाँ होती है। मोटापा ज्यादा भोजन खाने, भोजन में तेल अधिक खाने व शारीरिक क्रियाएँ न करने पर बढ़ता है।
मोटापा के कारण:-
- ज्यादा भोजन खाना:- जब व्यक्ति आवश्यकता से अधिक भोजन करता है, तो शरीर में वसा बढ़ जाती है, जिससे वह मोटा हो जाता है। एक ही समय में ज्यादा खाने के कारण ही मोटापा बढ़ता है।
- शारीरक परिश्रम कम नहीं करना:- जो लोग खाना तो सही खाते है, लेकिन कोई भी शारीरिक परिश्रम नही करते है तो उनका भी शरीर मोटा हो जाता है।
- वसा:- जब किसी व्यक्ति के शरीर में वसा की मात्रा बाढ़ जाती है, तो वह मोटा हो जाता है। वसा हमारे शरीर को मोटा करती है। यह हमारे शरीर के लिए हानिकारक है।
- दवाईयां:- जो लोग ज्यादा दवाई खाते है या उन्हें ऐसी बीमारी है, जिसमे उन्हें रोजाना दवाई खानी पड़ती है, तो वें लोग भी काफी मोटे हो जाते है। दवाईयां हमारे शरीर के मोटापे को बढ़ा देती है।
- तनाव:- तनाव के कारण भी व्यक्ति मोटा होता है। तनाव के कारण व्यक्ति के शरीर की क्रिया एवं पाचन क्षमता प्रभावित होती है, जिससे वह मोटापे का शिकार हो जाता है।
मोटापा के नुकसान:-
- बीमारियाँ:- मोटापा के कारण कईं तरह की बीमारियाँ होती है। मोटे लोगों को दिल का दौरा पड़ने का खतरा भी ज्यादा होता है।
- ह्रदय संबंधित रोग:- जो लोग मोटे होते है, उन्हें दिल से सम्बंधित बीमारियाँ होने का खतरा होता है।
- रक्तचाप की समस्या:- मोटे लोगों को रक्तचाप की समस्या भी आसानी से हो जाती है।
- चलने में समस्या:- मोटे लोगों को चलने में भी काफी समस्या आती है। वें ज्यादा देर तक नहीं चल सकते है। वें जल्दी ही थक जाते है और उनकी सांसे फूलने लगती है।
- काम करने में समस्या:- मोटे लोगों को काम करने में भी काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वें किसी भी कार्य को करते है, तो जल्दी ही थक जाते है।
- कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना:- मोटापा के बढ़ने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा भी बढ़ जाती है, जो हमारे ह्रदय को कमजोर करता है। इससे दिल की बीमारी होने का खतरा बना रहता है। इससे हमारी जान भी जा सकती है।
मोटापा को रोकने के उपाय:-
- कम भोजन करना:- हमें मोटापा से बचने के लिए कम भोजन करना चाहिए। हमें तरल पदार्थों का भी कम सेवन करना चाहिए। हमें बाहर के खाने से भी परहेज करना चाहिए और हल्का खाना खाना चाहिए।
- योग व व्यायाम करना:- हमें मोटापा को रोकने के लिए अपने जीवन में योग व व्यायाम को अपनाना चाहिए। व्यायाम करने व योग को अपनाने से हमारा शरीर मोटापा का शिकार नहीं होगा।
- दवाईयों का कम सेवन करना:- हमें दवाइयों का सेवन कम करना चाहिए। यें हमारे शरीर के लिए घातक होती है। हमें हल्की बीमारी या सिर दर्द होने पर दवाई नही खानी चाहिए। जब ज्यादा ही जरूरत हो, तभी दवाइयों का सेवन करना चाहिए। हमें जितना हो सके, आयुर्वेदिक दवाईयों का ही उपयोग करना चाहिए।
- सुबह जल्दी उठना:- हमें मोटापा से बचने के लिए रोज सुबह जल्दी उठना चाहिए और घूमने जाना चाहिए। सुबह की ताजी हवा हमारे शरीर के लिए काफी अच्छी होती है।
उपसंहार:-
वर्तमान समय में मोटापा की समस्या बढ़ती ही जा रही है। लोग बाहर के तरल पदार्थों का सेवन अधिक कर रहे है, जो हमारे शरीर में वसा की मात्रा को बढ़ाते है और जिससे मोटापा बढ़ता है।
वर्तमान समय मे हवा व पानी पहले की मुकाबले बहुत अधिक प्रदूषित हो गए है। इस वजह से वें सभी वस्तुएँ जो बाहर से हमारें शरीर में जाती है, वें सभी प्रदूषित होती है।
इससे हमारे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बहुत कम हो गई है। प्रतिरोधक क्षमता के कम होने से शरीर मे बीमारियाँ बहुत तेज़ी से हमला करती है। यदि आपका शरीर मोटा है, तो फिर बीमारियाँ और भी अधिक तेजी से फैलती है।
अंतिम शब्द
अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।
अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।

नमस्कार, मेरा नाम सूरज सिंह रावत है। मैं जयपुर, राजस्थान में रहता हूँ। मैंने बी.ए. में स्न्नातक की डिग्री प्राप्त की है। इसके अलावा मैं एक सर्वर विशेषज्ञ हूँ। मुझे लिखने का बहुत शौक है। इसलिए, मैंने सोचदुनिया पर लिखना शुरू किया। आशा करता हूँ कि आपको भी मेरे लेख जरुर पसंद आएंगे।