अंतर्राष्ट्रीय बाल पुस्तक दिवस

International Children's Book Day in Hindi

अंतर्राष्ट्रीय बाल पुस्तक दिवस : International Children’s Book Day in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘अंतर्राष्ट्रीय बाल पुस्तक दिवस’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।

यदि आप अंतर्राष्ट्रीय बाल पुस्तक दिवस से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-

अंतर्राष्ट्रीय बाल पुस्तक दिवस : International Children’s Book Day in Hindi

अंतर्राष्ट्रीय बाल पुस्तक दिवस प्रतिवर्ष 2 अप्रैल के दिन मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय बाल पुस्तक दिवस मनाने का उद्देश्य बच्चों को पुस्तक पढ़ने के लिए प्रेरित करना है।

अंतर्राष्ट्रीय बाल पुस्तक दिवस का इतिहास:-

इंटरनेशनल बोर्ड ऑन बुक्स फॉर यंग पीपल के द्वारा पहली बार अंतर्राष्ट्रीय बाल पुस्तक दिवस को प्रारम्भ किया गया। यह एक गैर लाभकारी अंतर्राष्ट्रीय संगठन है।

इस संगठन के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय बाल पुस्तक दिवस को सबसे पहले 2 अप्रैल 1967 को मनाया गया था। तब से इसे प्रतिवर्ष 2 अप्रैल को मनाया जाता है। यह बच्चों का ध्यान पुस्तकों पर लाने के लिए मनाना शुरू किया गया था।

अंतर्राष्ट्रीय बाल पुस्तक दिवस का उद्देश्य:-

अंतर्राष्ट्रीय बाल पुस्तक दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य बच्चों में पुस्तकों के प्रति घटती रुचि को एक बार फिर से जागृत करना था।

वर्तमान समय में बच्चे ज्यादातर समय मोबाइल या कंप्यूटर में लगे रहते है। जिस वजह से उनका शारीरिक व मानसिक विकास तेज़ी से नही हो पाता है।

इसीलिए इस दिवस को मनाया गया ताकि, बच्चे किताबें पढ़ सके। क्योंकि माना जाता है कि किताबों से मनुष्य बहुत कुछ सिख सकता है।

बच्चों में यदि बचपन से ही क़िताबें पढ़ने की रुचि विकसित हो जाए तो उनका विकास अलग ही तेज़ी में होगा।

अंतर्राष्ट्रीय बाल पुस्तक दिवस का महत्व:-

क़िताबें पढ़ना हमेशा से ही एक अच्छी आदत है। यदि आप सभी सफ़ल लोगों के बारे में पढ़ेंगे, तो आपको उन सभी में एक बात समान मिलेगी और वह है:- किताबे पढ़ना।

इसलिए बच्चों को छोटी उम्र से ही किताबों की तरफ आकर्षित करना जरूरी है। इस दिवस के माध्यम से हम बच्चों में क़िताबें पढ़ने की रुचि को दुबारा जगा सकते है।

अंतर्राष्ट्रीय बाल पुस्तक दिवस के दिन क्या-क्या होता है?:-

इस दिन बच्चों को क़िताबें पढ़ने के लिए प्रेरित किया जाता है। इस दिन जगह-जगह बुक फेयर का आयोजन किया जाता है। जहाँ बच्चे व बड़े व्यक्ति क़िताबें पढ़ सकते है।

अंतिम शब्द

अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।

अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।

5/5 - (1 vote)

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *