स्वास्थ्य पर भाषण

Speech on Health in Hindi

स्वास्थ्य पर भाषण : Speech on Health in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘स्वास्थ्य पर भाषण’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।

यदि आप स्वास्थ्य पर भाषण से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-

स्वास्थ्य पर भाषण : Speech on Health in Hindi

सुप्रभात, आदरणीय प्रधानचार्य जी, माननीय शिक्षकगण और मेरे प्यारे साथियों, आप सभी को मेरा प्यार भरा नमस्कार। मेरा नाम ——– है और मैं इस विद्यालय में 12वीं कक्षा का छात्र हूँ।

आज मैं आप सभी के सामने छोटा सा भाषण प्रस्तुत करने जा रहा हूँ। आशा करता हूँ कि आपको मेरा यह भाषण पसंद आएगा।

सर्वप्रथम मैं आप सभी को धन्यवाद देना चाहता हूँ कि आप सभी ने मुझे इस मंच पर अपने विचार व्यक्त करने का अवसर प्रदान किया। आज मैं “स्वास्थ्य” जैसे महत्वपूर्ण विषय पर दो शब्द कहने जा रहा हूँ।

स्वास्थ्य ही दुनिया का सबसे बड़ा धन है। स्वस्थ इंसान ही किसी कार्य को करने में सक्षम होता है। कहा जाता है कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण होता है।

यदि हमारा शरीर स्वस्थ रहेगा, तभी हमारा दिमाग ठीक से काम करेगा। कमजोर और अस्वस्थ शरीर हमेशा बहुत सी बीमारियों को आमंत्रित करता है।

इसलिए, हमें अपने शरीर को मजबूत एवं स्वस्थ रखने के लिए दैनिक व्यायाम, अच्छा आहार एवं योग को अपने जीवन में अपनाने की जरूरत है।

आजकल के लोग अपने स्वास्थ्य को अनदेखा कर रहे है। योग व व्यायाम को करने में आलस्य किया जा रहा है। लोगो का खान-पान काफी ख़राब हो चुका है।

आजकल लोग बर्गर तथा पिज्जा जैसी चीज़ों का सेवन अधिक मात्रा में कर रहे है। जिससे उनका मोटापा बढ़ रहा है और इससे उनका स्वास्थ्य भी ख़राब हो रहा है।

आजकल हमारा वातावरण भी बहुत अधिक दूषित हो गया है। जिससे बहत सी बीमारियाँ उत्पन्न हो रही है।
एक अस्वस्थ इंसान अपने कार्य करने की क्षमता खो देता है।

एक अस्वस्थ इंसान, स्वस्थ इंसान के मुकाबले कार्य करने की क्षमता नहीं रखता है। इसलिए स्वस्थ रहना अतिआवश्यक है, तभी आप अपने जीवन का पूर्ण आनंद ले सकते है।

हमारा शरीर स्वस्थ होने पर ही हम अपने जीवन में सभी सुख-सुविधाओं का आनंद ले सकते है। आज हम सभी को अपने स्वास्थ्य की अहमियत समझनी होगी।

हमें अपने जीवन में योग को अपनाना चाहिए। हमें सुबह उठकर व्यायाम करना चाहिए। हमें व्यायाम के साथ-साथ अपने शरीर की अच्छी देखभाल करने की भी आवश्यकता है।

हमें साफ-सुथरा रहना चाहिए। अपने आसपास भी साफ-सफाई रखनी चाहिए। गन्दगी होने से भी कईं तरह की बीमारियाँ उत्पन्न होती है, जो काफी जानलेवा होती है।

साफ-सफाई से भी हम कईं तरह की बीमारियों से बच सकते है। हमें स्वस्थ शरीर तभी प्राप्त होगा, जब हम दिन में कम से कम एक बार शारीरिक कार्य करें।

हमारा शरीर एक मशीन की तरह है, इसका हम जितना उपयोग करेंगे, यह उतना ही अच्छे से कार्य करेगा। आजकल सभी लोग अपने स्वास्थ्य के लिए जागरूक हो गए है।

लोग अब जिम एवं व्यायाम में ज्यादा ध्यान दे रहे है। अब लोग अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान दे रहे है और योग को अपना रहे है।

हम सभी को भी अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है। हमें सुबह जल्दी उठना चाहिए और बाहर घूमना चाहिए और इसके साथ-साथ योग भी करना चाहिए।

इतना कहकर मैं अपने भाषण को समाप्त करता हूँ और आशा करता हूँ कि आपको मेरा यह भाषण पसंद आया होगा।

धन्यवाद!

अंतिम शब्द

अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।

अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।

4.5/5 - (101 votes)

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *