निजवाचक सर्वनाम की परिभाषा, प्रयोग और उदाहरण

Nij Vachak Sarvanam Ki Paribhasha in Hindi

निजवाचक सर्वनाम की परिभाषा : Nij Vachak Sarvanam in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘निजवाचक सर्वनाम की परिभाषा’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।

यदि आप निजवाचक सर्वनाम की परिभाषा से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-

निजवाचक सर्वनाम की परिभाषा : Nij Vachak Sarvanam in Hindi

जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग वक्ता स्वयं के लिए करता है, उन्हें निजवाचक सर्वनाम कहते है। निजवाचक सर्वनाम के अंतर्गत “हमें, तुम, अपने, आप, अपने आप, निजी, खुद, स्वंय,” आदि शब्द आते है।

साधारण शब्दों में, जो सर्वनाम शब्द प्रथम पुरुष, द्वितीय पुरुष तथा तृतीय पुरुष में निजत्व का बोध कराते है, उन्हें निजवाचक सर्वनाम कहते है।

निजवाचक सर्वनाम की पहचान

तुम, अपने, आप, अपने आप, निजी, खुद, स्वंय

निजवाचक सर्वनाम शब्दों की पहचान करना काफी आसान है क्योंकि, इनमें बार-बार दो ही शब्दों का प्रयोग होता है, जो कि ‘अपना‘ और ‘आप‘ है। इस प्रकार निजवाचक सर्वनाम शब्दों की पहचान आसानी से की जा सकती है।

कारकएकवचन
कर्तास्वयं, स्वयं ने
कर्मस्वयं को
करणस्वयं से
संप्रदानस्वयं के लिए
अपादानस्वयं से
संबंधस्वयं का, स्वयं की, स्वयं के
अधिकरणस्वयं में

निजवाचक सर्वनाम के उदाहरण

निजवाचक सर्वनाम के सभी उदाहरण निम्न प्रकार है:-

तुम्हें अपना कार्य स्वयं करना चाहिए।

उपर्युक्त वाक्य में अपना कार्य स्वयं करने की सलाह दी गई है अर्थात जो कार्य है, वह स्वयं की सहायता से होगा। अतः यह निजवाचक सर्वनाम का उदाहरण है।

निजवाचक सर्वनाम के उदाहरण
मैं अपने आप ही अंग्रेजी बोलना सीख गया।
आप सभी हमारे अपने है।
यह मेरी निजी कार है।
तुम्हें अपनी लड़ाई स्वयं लड़नी चाहिए।
तुम्हें यह कार्य स्वयं करना होगा।

निजवाचक सर्वनाम (आप) का अर्थ में प्रयोग

आप‘ को संज्ञा अथवा सर्वनाम के निश्चय के लिए प्रयोग किया जाता है। इसके उदाहरण निम्न प्रकार है:-

तुम अपने आप ही विद्यालय पहुँच गए।

आप‘ को अन्य व्यक्तियों के निराकरण के लिए प्रयोग किया जाता है। इसके उदाहरण निम्न प्रकार है:-

उन्होंने मुझे रुकने के लिए कहा था और आप चलते बने।

आप‘ को सर्वसाधारण के अर्थ के लिए प्रयोग किया जाता है। इसके उदाहरण निम्न प्रकार है:-

अपने से बड़ों का आदर करना संस्कार को दर्शाता है।

आप‘ का प्रयोग अवधारण में कभी-कभी ही जोड़कर किया जाता है। इसके उदाहरण निम्न प्रकार है:-

मैं अपना कार्य स्वयं ही कर लूँगा।

निजवाचक सर्वनाम से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न

  1. निजवाचक सर्वनाम किसे कहते है?

    जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग वक्ता स्वयं के लिए करता है, उन्हें निजवाचक सर्वनाम कहते है। जैसे:- “हमें, तुम, अपने, आप, अपने आप, निजी, खुद, स्वंय,” आदि।

  2. निजवाचक सर्वनाम के क्या लक्षण है?

    निजवाचक सर्वनाम के लक्षण निम्नलिखित है:-
    जैसे:- “हमें, तुम, अपने, आप, अपने आप, निजी, खुद, स्वंय,” आदि।

अंतिम शब्द

अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।

अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।

5/5 - (1 vote)

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *