स्वतंत्रता दिवस 2022 पर निबंध

स्वतंत्रता दिवस पर निबंध : Essay on Independence Day in Hindi:- आज के इस लेख में हमनें ‘स्वतंत्रता दिवस पर निबंध’ से सम्बंधित जानकारी प्रदान की है।
यदि आप स्वतंत्रता दिवस पर निबंध से सम्बंधित जानकारी खोज रहे है? तो इस लेख को शुरुआत से अंत तक अवश्य पढ़े। तो चलिए शुरू करते है:-
स्वतंत्रता दिवस पर निबंध : Essay on Independence Day in Hindi
प्रस्तावना:-
स्वतंत्रता प्रत्येक जीव की प्रिय होती है। पिंजरा चाहे कितना भी सुंदर क्यों न हो, लेकिन पक्षी को आसमान की उड़ान ही पसंद आती है।
ठीक उसी प्रकार मनुष्य के लिए भी स्वतंत्रता आवश्यक होती है। स्वतंत्रता सभी जीवों का जन्मसिद्ध अधिकार है। पराधीनता एक अभिश्राप की भांति होती है।
200 वर्षों तक अंग्रेजों का गुलाम रहने के बाद भारत के लोगों ने आजादी प्राप्त की है। यह आजादी ऐसे ही भारत को नहीं मिली बल्कि, कईं क्रांतिकारियों व देशभक्तों ने अपने प्राणों का बलिदान देकर इस देश को स्वतंत्रता दिलवाई है।
भारत को स्वतंत्रता कब प्राप्त हुई?
भारत काफी लम्बे समय तक अंग्रेजों का गुलाम बनकर रहा। अंग्रेजों ने हम भारतीयों पर करीब 200 वर्षों तक राज किया। भारत में आजादी के लिए कईं क्रांतियाँ हुई और कईं लोगों ने अपना बलिदान दिया।
तब जाकर भारत को 15 अगस्त 1947 को एक स्वतंत्रता प्राप्त हुई। उसी दिन से प्रतिवर्ष 15 अगस्त के दिन को भारत में स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है।
स्वतंत्रता का महत्व:-
स्वतंत्रता का महत्व वही समझ सकता है, जिसने गुलामी का स्वाद चखा हो। स्वतंत्रता का हम सभी के जीवन में काफी महत्व है।
एक पराधीन व्यक्ति अपनी मर्जी से कोई भी कार्य नहीं कर सकता है लेकिन, एक स्वतंत्र व्यक्ति अपनी मर्जी से प्रत्येक कार्य कर सकता है। यही इनके बीच में मुख्य अंतर है।
भारत को आजादी ऐसे ही रातों-रात नहीं मिली बल्कि, इसके लिए कईं लोगों ने संघर्ष किया है। उन्होंने अपना सब कुछ न्योंछावर के बाद यह आजादी हमें दिलवाई है।
उन्हीं की वजह से आज हम सभी आजादी की साँस ले रहे है। आज हम किसी भी चीज के लिए अपनी आवाज उठा सकते है और मांग कर सकते है।
स्वतंत्रता दिवस कैसे मनाया जाता है?
प्रतिवर्ष 15 अगस्त के दिन भारत के प्रधानमंत्री दिल्ली के लाल किले से झंडा फहराते है और जनता को सम्बोधित करते है।
इसके अतिरिक्त भारत के प्रत्येक विद्यालय एवं विश्वविद्यालय में भी ध्वजारोहण किया जाता है और विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है।
विद्यालयों में मिठाइयाँ बांटी जाती है और विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इस दिन को एक त्यौहार की तरह मनाया जाता है।
उपसंहार:-
स्वतंत्रता एक अमूल्य उपहार है, जो प्रत्येक व्यक्ति का अधिकार है। 15 अगस्त का दिन भारत के लिए एक ऐतिहासिक दिन है, जिसे कोई भी भारतीय नहीं भूल सकता है।
हमें इस आजादी का सम्मान करना चाहिए और अपनी आने वाली पीढ़ी को भी इसके महत्व से अवगत कराना चाहिए।
यह उपहार हमें हमारे पूर्वजों ने अपने प्राणों की आहुति देकर दिया है। जिसे हमें बनाए रखने के लिए हर सम्भव प्रयास करने चाहिए और इस देश को विकास की राह पर आगे बढ़ाने का भी प्रयास करना चाहिए।
इस स्वतंत्रता को पाने के लिए इस देश में न जाने कितने ही आंदोलन हुए है और कितने ही देशप्रेमियों ने अपनी कुर्बानियां दी है। हम सभी का फर्ज है कि हम उनकी कुर्बानी को व्यर्थ न जाने दें।
अंतिम शब्द
अंत में आशा करता हूँ कि यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान की गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।
अगर इस लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रों व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें और हमारे वेबसाइट को सबस्क्राइब कर ले।

नमस्कार, मेरा नाम सूरज सिंह रावत है। मैं जयपुर, राजस्थान में रहता हूँ। मैंने बी.ए. में स्न्नातक की डिग्री प्राप्त की है। इसके अलावा मैं एक सर्वर विशेषज्ञ हूँ। मुझे लिखने का बहुत शौक है। इसलिए, मैंने सोचदुनिया पर लिखना शुरू किया। आशा करता हूँ कि आपको भी मेरे लेख जरुर पसंद आएंगे।